अयोध्या का निमंत्रण ठुकराने वाली सपा को सबक सिखाएगी जनता : केशव प्रसाद मौर्य

  अयोध्या का निमंत्रण ठुकराने वाली सपा को सबक सिखाएगी जनता : केशव प्रसाद मौर्य

लखनऊ । उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने समाजवादी पार्टी (सपा) पर बड़ा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि सपा प्रभु राम की कृपा से वंचित है। सपा रामभक्तों की हत्या की आरोपी पार्टी है। प्रभु श्रीरामलला के ‘प्राण प्रतिष्ठा' समारोह का निमंत्रण ठुकराने वाली पार्टी सपा है। अब अगर उसने कल (रविवार) को अयोध्या दोनों सदनों के नेता जा रहे और सपा ने उसमें भी जाने से इंकार कर दिया है तो साफ है कि उसने समाप्त होने का फैसला खुद ही चुन लिया है। उन्हें भगवान की कृपा पाने से वंचित रहना है तो यह उसका रोग है।

जनता की कृपा भी उन पर नहीं बरसने वाली। यूपी विधानसभा सत्र 2024-25 की कार्यवाही में आठवें दिन शामिल होने सदन पहुंचे उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने पत्रकारों से बातचीत की। इस दौरान उपमुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को 80 लोकसभा सीटों में 80 सीटें 2024 में मिलेगी।
 
 

Tags:

About The Author

Tarunmitra Picture

‘तरुणमित्र’ श्रम ही आधार, सिर्फ खबरों से सरोकार। के तर्ज पर प्रकाशित होने वाला ऐसा समचाार पत्र है जो वर्ष 1978 में पूर्वी उत्तर प्रदेश के जौनपुर जैसे सुविधाविहीन शहर से स्व0 समूह सम्पादक कैलाशनाथ के श्रम के बदौलत प्रकाशित होकर आज पांच प्रदेश (उत्तर प्रदेश, बिहार, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश और उत्तराखण्ड) तक अपनी पहुंच बना चुका है। 

Related Posts

अपनी टिप्पणियां पोस्ट करें

टिप्पणियां