गाय के अवशेष छोड़कर भागे गौ-तस्कर, पुलिस ने 150 किलो मीट-धारदार हथियार किया जब्त

गाय के अवशेष छोड़कर भागे गौ-तस्कर, पुलिस ने 150 किलो मीट-धारदार हथियार किया जब्त

भरतपुर। डीग जिले की कामां थाना पुलिस ने अकाता गांव से 150 किलो गोमांस जब्त किया है। गौ तस्कर गाय की हत्या कर रहे थे, तभी पुलिस को सूचना मिली। पुलिस जंगल में पहुंची, लेकिन गौ तस्कर पुलिस को देखकर फरार हो गए। पुलिस ने आरोपियों की पहचान कर गौ तस्करों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। इसके अलावा गाय के अवशेष का मेडिकल करवाकर दफना दिया। घटना कामां थाना इलाके अकाता गांव की है। पुलिस को मुखबिर के जरिए सूचना मिली कि कुछ गौ तस्कर गोवंश को मार रहे हैं। पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। जैसे ही गौ तस्करों ने पुलिसकर्मियों को देखा तो वे मौके से भाग गए। पुलिस ने मौके से 150 किलो मीट, कुल्हाड़ी, छुरा, तराजू, बांट जब्त किया। पुलिस ने मौके पर ही पशुओं के डॉक्टर को बुलाया और अवशेष का मेडिकल करवाकर दफना दिया। पुलिस ने गौ तस्करों की पहचान अकाता निवासी मुस्ताक, साहुन, तैयब के रूप में की है। फिलहाल पुलिस ने गौ तस्करों के खिलाफ मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश में लग गई है।



Tags:

About The Author

अपनी टिप्पणियां पोस्ट करें

टिप्पणियां

Latest News

लखीमपुर खीरी: तेंदुए के खौफ से ग्रामीणों में दहशत लखीमपुर खीरी: तेंदुए के खौफ से ग्रामीणों में दहशत
बिझौली। लखीमपुर खीरी जनपद के महेशपुर रेंज की बिलहरी बीट के अंतर्गत बिझौली और लखैया गांव के बीच में जायका...
स्मृति मंधाना ने शेफाली वर्मा के साथ मिलकर तोड़ डाला वर्ल्ड रिकॉर्ड
आज का राशिफल 2 जुलाई 2025:  किस राशि की चमकेगी किस्मत और किसे रहना होगा सतर्क
अनुप्रिया पटेल के खिलाफ घर में खुला मोर्चा, नये दल का गठन
समूचे देश के लिए प्रेरक उदाहरण है एमजीयूजी : आनंदी बेन पटेल
राष्ट्र प्रथम के भाव से सेवारत हैं एमपी शिक्षा परिषद की संस्थाएं : सीएम योगी
शिक्षा ही सशक्तिकरण का सबसे प्रभावी माध्यमः राष्ट्रपति