आगामी लोकसभा चुनाव में तीसरी बार भी बनेगी भाजपा की सरकार: लुईस मरांडी
दुमका। आगामी लोकसभा चुनाव में झारखंड में सभी 14 लोकसभा सीटों सहित पूरे देश में 400 पार की जादुई आंकड़ा छूते हुए पुनः देश में पीएम मोदी की सरकार बनेगी। राहुल गांधी के न्याय यात्रा का कोई असर देश में नहीं पड़ने वाला है। राहुल के दोहरे छवि को देश की जनता समझ चुकी है। देश में भाजपा की सरकार ने विकास की लकीर ऐसी खींची है कि जनता एक बार पुनः मोदी को पीएम बनना देखना चाहती है। यह बातें हथियापाथर स्थित आवास पर आयोजित पत्रकार वार्ता में पूर्व मंत्री डॉ लुईस मरांडी ने कही। उन्होंने कहा कि 22 जनवरी को अयोध्या में हुए भगवान रामलला की प्राण प्रतिष्ठा और भगवान के निर्मित मंदिर लोगों में आस्था के साथ पीएम मोदी के प्रति एक विश्वास पैदा हुआ है कि मोदी जो कहते है वो निश्चित रूप से करते हैं, इसकी गारंटी है। भाजपा आस्था और विकास दोनों में समन्वय बना देश को ऊंचाई पर ले जाने का काम किया है। यही वजह है कि देश में भाजपा की लहर है। डॉ लुईस मरांडी ने ईडी और सीबीआई के द्वारा गैर भाजपा राज्य में कार्रवाई के आरोप को बेबुनियाद बताते हुए कहा कि जैसी करनी, वैसी भरनी होती है। जो गलत किया इसकी सजा मिलती ही है। आगामी चुनावों की तैयारी पर बोली कि भाजपा एक ऐसी पार्टी से जो 365 दिन जनता के बीच रहती है। गांव चलो अभियान कार्यक्रम की शुरुआत के साथ ही भाजपा आगामी लोकसभा चुनाव की तैयारी में उतर गई है। पार्टी की ओर प्रदेश उपाध्यक्ष की नई जिम्मेवारी मिली है। उन्होंने कहा कि भाजपा का मूल मंत्र है हर हाथ को कम, हर खेत तक पानी। इसी तर्ज पर योजना बनाई गई है।
टिप्पणियां