नाराज कांग्रेसियों ने सौंपा ज्ञापन : आसिफ सैफी
गाजियाबाद, ( तरूणमित्र )
राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा में शामिल लोगों पर मंगलवार असम में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं प्राण घातक हमला किया।असम में सत्तारूढ़ बीजेपी के कार्यकर्ताओं के सत्ता के संरक्षण में राहुल गांधी और भारत जोड़ो न्याय यात्रा और न्याय यात्रियों पर हमले के विरोध में जिला युथ कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष आसिफ सैफी के नेतृत्व में युथ कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं ने महामहिम राष्ट्रपति जी के नाम जिला अधिकारी को ज्ञापन दिया। जिला अध्यक्ष आसिफ सैफी ने कहा कि सत्ता के संरक्षण में बीजेपी के कार्यकर्ताओं ने खुलेआम कानून की धज्जियां उड़ाई। भारत जोड़ो न्याय यात्रा में शामिल यात्रियों पर प्राणघातक हमले किए।असम में सत्तारूढ़ बीजेपी के गुड्डों ने अराजकता फैलाई। हमारे नेता राहुल गांधी जानलेवा हमला किया।असम में कानून को ताक पर रख दिया गया है और कानून व्यवस्था चरमरा गई है।हम राष्ट्रपति जी से मांग करते हैं कि अराजकता फ़ैलाने वालों और भारत जोड़ो न्याय यात्रा पर मुख्यमंत्री के संरक्षण में हमला करने वालों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई करने एवं कानून व्यवस्था पर विफल असम की भारतीय जनता पार्टी की सरकार और मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा को बर्खास्त करें। पूर्व मंत्री सतीश शर्मा ने भारत जोड़ो न्याय यात्रा पर बीजेपी के लोगों का हमला किया जाने पर मोदी और हिमंत बिस्वा सरमा सरकार की बौखलाहट बताया। भारत के जननायक राहुल गांधी हिंसाग्रस्त मणिपुर के लोगों का दर्द को कम करने और राज्य में शांति स्थापित करने के लिए काम कर रहे हैं। राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी देश में सद्भावना बनाए रखने, संविधान की रक्षा करने, लोकतंत्र को बचाने और देश अंतिम पायदान पर बैठे व्यक्ति को भी न्याय दिलाने के भारत जोड़ो न्याय यात्रा निकाल रही है। सतीश शर्मा ने कहा कि असम के मुख्यमंत्री ने मोदी सरकार के आदेश पर राज्य यात्रा को रोका और उसपर हमला करवाया गया है। में राष्ट्रपति जी से मांग करता हूं कि असम सरकार को जल्द से जल्द बर्खास्त करें। इस मौक़े पर पूर्व मंत्री सतीश शर्मा, शिक्षा प्रकोष्ठ के चेयरमैन जे के गौड, महानगर अध्यक्ष लोकेश चौधरी, नवनियुक्त ज़िलाध्यक्ष अल्पसंख्यक सलीम सैफी ,पूर्व महानगर अध्यक्ष मनोज कौशिक ओ बी विभाग के ज़िला अध्यक्ष विजय पाल चौधरी, सेवादल के ज़िला अध्यक्ष सुनील शर्मा, ज़िला उपाध्यक्ष युवा कांग्रेस अभिषेक त्यागी, मोहित गौड़ तरुण रावत प्रेम प्रकाश चीनी, महानगर अध्यक्ष अल्पसंख्यक वली हसन, विनीत शर्मा, नंदकिशोर शर्मा, विनोद कुमार शर्मा, सिसौदिया,अश्वनी त्यागी, आरिफ़, जावेद, आसिफ़, प्रमोद सिंह, मोईन, शाहरुख़, अजहर, आसिफ़ तेज़ा नीतन पारसर, लालू कुमार सहित तमाम कांग्रेसीजन उपस्थित रहे।
टिप्पणियां