विधु विनोद चोपड़ा ने 12वीं फेल को प्यार और सराहना देने के लिए लोगों का किया शुक्रिया अदा

विधु विनोद चोपड़ा ने 12वीं फेल को प्यार और सराहना देने के लिए लोगों का किया शुक्रिया अदा

विधु विनोद चोपड़ा ने बतौर निर्देशक अपनी हालिया रिलीज ''12वीं फेल'' के साथ देश को एक शानदार सिनेमाई रत्न दिया है। इसके जरिए उन्होंने बेहद प्रासंगिक और आकर्षक कहानी पेश की जो जनता को बहुत पसंद आई और विक्रांत मैसी स्टारर इस फिल्म को लोगों से भरपूर प्यार और तारीफें मिली। वैसे तो यह फिल्म दर्शकों के लिए एक तोहफा थी, लेकिन जिस तरह से सभी ने फिल्म को स्वीकार किया वह वास्तव में निर्माताओं के लिए एक बड़ा उपहार बन गया और अब निर्देशक विधु विनोद चोपड़ा ने उन सभी लोगों के लिए अपना आभार जाहिर किया हैं जिन्होंने फिल्म पर अपना प्यार बरसाया। हाल में मेकर्स की टीम ने अपने सोशल मीडिया पर निर्देशक विधु विनोद चोपड़ा की एक वीडियो शेयर की, जिसमें उन्होंने सभी को दिवाली की शुभकामनाएं दीं और लोगों को उनके प्यार, स्नेह और प्रोत्साहन के लिए धन्यवाद देते हुए देखा गया। उन्होंने यह भी कहा कि दर्शकों की ऐसी शानदार प्रतिक्रिया देखकर वह बहुत खुश हैं, जो उन्हें और अधिक मेहनत करने के लिए मोटीवेट करता है।

Tags:

About The Author

Latest News

अंत्योदय और एकात्मक मानववाद के सिद्धांत के अनुरूप कार्य करें कार्यकर्ता: नीलकंठ मुंडा अंत्योदय और एकात्मक मानववाद के सिद्धांत के अनुरूप कार्य करें कार्यकर्ता: नीलकंठ मुंडा
खूंटी। भाजपा के जिला कार्यालय में गुरुवार को खूंटी और सिमडेगा जिला पंचायत समिति सदस्यों के लिए प्रशिक्षण कार्यशाला का...
मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने जमशेदपुर में बुजुर्ग मतदाताओं से की मुलाकात, किया सम्मानित
दो दिवसीय दौरे पर पलामू पहुंचे मुख्यमंत्री
योजनाएं धरातल पर उतरें, इसी प्रतिबद्धता के साथ सरकार कर रही काम : मुख्यमंत्री
अगड़ा राज्य बनेगा झारखंड: हेमंत सोरेन
 211 करोड़ 36 लाख 62 हजार रुपये की लागत वाली 1255 योजनाओं का दिया तोहफा
हर हाल में रोका जाए बच्चों का शोषण, तस्करी और असुरक्षित माइग्रेशन: राज्यपाल