पत्नी से झगड़े से नाराज पति ने खुद को मारी गोली
On
झाँसी। पत्नी के झगड़े से नाराज होकर पति ने खुद को गोली मार ली। जिससे वह घायल हो गया। घायलावस्था में उसे उपचार के लिए मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया है। यहां उसकी हालत में पहले से सुधार बताया जा रहा है।सीपरी बाजार थाना क्षेत्र के अंबावाय में राजा बंशकार परिवार समेत रहता है। बीते रोज किसी बात को लेकर राजा बंशकार का अपनी पत्नी से झगड़ा हो गया। झगड़ा इतना बढ़ गया कि राजा ने स्वयं को अवैध असलहे से गोली मार ली। जिससे वह घायल हो गया। आनन-फानन में उपचार के लिए उसे मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया। वहीं पुलिस का कहना है कि घायल ने अवैध असलहें का प्रयोग किया है। जिसके आधार पर उसके खिलाफ कार्यवाही भी की जायेगी।
Tags: Jhansi
About The Author
Related Posts
अपनी टिप्पणियां पोस्ट करें
Latest News
02 Jul 2025 06:39:00
बिझौली। लखीमपुर खीरी जनपद के महेशपुर रेंज की बिलहरी बीट के अंतर्गत बिझौली और लखैया गांव के बीच में जायका...
टिप्पणियां