विवेकानंद जयंती पर अमृत महोत्सव का आयोजन आज

विवेकानंद के वैश्विक स्वरूप पर  राष्ट्रवादी चिंतक महिम तिवारी का होगा विशेष उद्वबोधन 

गोण्डा । युग पुरुष स्वामी विवेकानंद की 161वीं जयंती पर कल शुक्रवार को एल बी एस डिग्री कालेज के पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष धीरेन्द्र पाण्डेय के संयोजन व कामन मैन सोशल वेल्फेयर के तत्वावधान में अमृत महोत्सव का आयोजन किया गया है। अयोध्या में जन्मभूमि मंदिर के लोकार्पण शृंखला में चल रहे अमृत महोत्सव की शृंखला के अन्तर्गत युवा दिवस के कार्यक्रम में काशी विश्वविद्यालय के  शोधार्थी एवं पर प्रख्यात राष्ट्रवादी विचारक महिम तिवारी स्वामीजी द्वारा विवेकानंद का अध्यात्म क्षेत्र में वैश्विक महत्व पर विशेष उद्बबोधन प्रस्तुत किया जाएगा। कार्यक्रम के आयोजक धीरेन्द्र पाण्डेय ने बताया कि  प्रातः 10 बजे से मानस के सुन्दरकांड का पाठ एवं 12 बजे से जनपद के युवा संस्कृतिधर्मी  संगीतकार - कलाकारों का गायन वादन, कवियो द्वारा काव्य पाठ का आयोजन किया गया है। अमृत महोत्सव को विराट स्वरूप देने के लिए भाजपा के जिलाध्यक्ष अमर किशोर कश्यप जनार्दन सिंह अनिल सिंह पंकज दूबे पंकज मिश्र कौशल उपाध्याय कृष्ण नंदन तिवारी आदि प्रमुख जनसेवियों ने  नगर के सभी बुद्धिजीवियों व युवाओं से कार्यक्रम में प्रतिभाग करने का आह्वान किया है।
Tags: GONDA

About The Author

अपनी टिप्पणियां पोस्ट करें

टिप्पणियां

Latest News

सिरसा: भाजपा की बी टीम के रूप में काम कर रहे हैं पूर्व सीएम हुड्डा: जसवीर जस्सा सिरसा: भाजपा की बी टीम के रूप में काम कर रहे हैं पूर्व सीएम हुड्डा: जसवीर जस्सा
सिरसा। इंडियन नेशनल लोकदल (इनेलो) के जिलाध्यक्ष जसवीर सिंह जस्सा ने कांग्रेस को कटघरे में खड़ा करते हुए कहा कि...
फतेहाबाद में कवियों ने दिया पर्यावरण बचाने का संदेश,काव्य गोष्ठी का आयोजन
फतेहाबाद : हाई वोल्टेज तारें रिहायशी इलाके से गुजारने का लोगों ने किया विरोध
सिलीगुड़ी में दो अफगानी नागरिक गिरफ्तार
दिल्ली के शिक्षा मंत्री ने जनकपुरी में ‘संडे ऑन साइकिल’ अभियान में हिस्सा लिया
 केंद्र सरकार का सबूत आधारित आपराधिक न्याय प्रणाली स्थापित करना लक्ष्य : अमित शाह
नशे में धुत कार ड्राइवर ने 12 लोगों को कुचला, मालिक और ड्राइवर गिरफ्तार