राम मंदिर निर्माण के खुशी में निकली भव्य शोभायात्रा
By Bihar
On
शाहपुर पटोरी (समस्तीपुर)। अयोध्या श्रीराम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के सुअवसर पर पूरे प्रखंड क्षेत्र में जगह-जगह झांकी तथा भव्य शोभायात्रा निकाली गई। पूरा क्षेत्र रामनाम के जयकारे से गूंजायमान है। क्षेत्र में हर मंदिरों को रंग बिरंगे बल्लों व झालर से सजाया गया है। राम मंदिर निर्माण के खुशी में पूरे क्षेत्र में ज्योति पर्व मनाया जा रहा है। सुल्तानपुर पूरब टोला, घटहा टोल मंदिर, मदुदाबाद दुर्गा मंदिर, नंदनी ठाकुरवाड़ी,टांड़ा ठाकुरवाड़ी से भव्य शोभा यात्रा निकाली गई। जिसमें विधायक राजेश कुमार सिंह शामिल होकर सभी लोगों को पांच सौ वर्ष का सपना साकार होने पर बधाई एवं शुभकामना दिया। इधर टांड़ा ठाकुरवाड़ी परिसर में भव्य रामनाम अष्टयाम यज्ञ शुरू किया गया। मौके पर दक्षिणी मंडल अध्यक्ष मनोज कुमार सिंह,उत्तरी मंडल अध्यक्ष रीतेश चौधरी,राज किशोर राय,रवीश कुमार सिंह,विस्तारक बिरजू मलिक,राजेश ओझा, शक्ति केंद्र प्रमुख कौशल सिंह,कृष्ण कुमार चौधरी,पंडित पवन झा,पंडित सुनील झा, भाई रणधीर,अमर पहलवान,सुधीर चौधरी,लोहा सिंह,मानती देवी, देवीकांत झा,अमर प्रकाश सिंह,मुन्ना सिंह,राजीव सिंह,जितेंद्र सिंह जीतू,राजू कुमार, रविंद्र सिंह,सत्यम कुमार सहित हजारों लोग शामिल हुए।
Tags:
About The Author
Related Posts
अपनी टिप्पणियां पोस्ट करें
Latest News
02 Jun 2025 00:30:43
बदायूं। शुक्रवार को अमर ज्योति फाइनेंस कंपनी निवेशकों का करोड़ों रुपया लेकर फरार हो गई। शुक्रवार को निवेशकों ने
टिप्पणियां