हजारों मोटर साइकिल की भीड एकत्र कर अखिलेश सिंह डिंपल ने दिया जिले को सियासी संदेश

भाजपा चार सौ पार करेगी,ये सुनामी कोई नही रोक सकता- चन्द्रशेखर सिंह

हजारों मोटर साइकिल की भीड एकत्र कर अखिलेश सिंह डिंपल ने दिया जिले को सियासी संदेश

हमारे देश मे विपक्ष की हालत के लिए कांग्रेस दोषी, लोकसभा चुनाव में एनडीए 400 सीट जीतेगा। देश के साथ-साथ कांग्रेस ने भी परिवारवाद का खामियाजा भुगतने का काम किया है।

सुलतानपुर। हमारे देश मे विपक्ष की हालत के लिए कांग्रेस दोषी, लोकसभा चुनाव में एनडीए 400 सीट जीतेगा। देश के साथ-साथ कांग्रेस ने भी परिवारवाद का खामियाजा भुगतने का काम किया है। अगर किसी परिवार ने अपने बलबूते पर तरक्की की है, तो हम उसका विरोध नहीं करते। हम उस परिवारवाद का विरोध करते हैं, जो परिवार पार्टी चलाता है। पार्टी के सारे फैसले परिवार लेता है। अमित शाह के परिवार की पार्टी नहीं है। राजनाथ सिंह के परिवार की भी कोई पार्टी नहीं है। देश के लोकतंत्र के लिए परिवारवाद की राजनीति चिंता का विषय है।किसी परिवार के दो लोग तरक्की करें तो स्वागत है, 10 लोग तरक्की करें तो और स्वागत है। लेकिन परिवार ही पार्टी चलाए, उसका बेटा ही अध्यक्ष बने। इसका विरोध होना चाहिए। कांग्रेस एक परिवार में उलझ गई। देश के करोड़ों परिवारों की आकांक्षाएं और उपलब्धियां वे देख नहीं सकती।

   उक्त बाते दूबेपुर ब्लाक प्रमुख अखिलेश प्रताप सिंह डिंपल ने कोतवाली देहात थानाक्षेत्र के उतुरी स्थित एक मैरिज लान मे आयोजित पिछड़ावर्ग सम्मेलन सम्बोधित करने के दौरान कही। वही स्थानीय सांसद मेनका संजय गाधी ने कार्यकर्ताओ मे जोश भरते हुए कहा कि ये विपक्ष कई दशक तक सत्ता में बैठा था, वैसे ही इस विपक्ष ने कई दशक तक विपक्ष में बैठने का संकल्प लिया है। जनता के आशीर्वाद से ये अगले चुनाव में दर्शक दीर्घा में दिखेंगे। मेनका ने एनडीए के 400 सीट जीतने का दावा किया है। 
         दरअसल पूर्व केंद्रीय मंत्री मेनका संजय गांधी ने अपने भाषण के दौरान कांग्रेस, परिवारवाद, भ्रष्टाचार, रोजगार, महंगाई, राम मंदिर, पर्यटन, महिला, किसान, युवा, विपक्षी गठबंधन और 10 साल के यूपीए बनाम एनडीए सरकार के काम-काज पर बात की। उन्होंने 2024 लोकसभा चुनाव के रिजल्ट पर कहा- देश का माहौल बता रहा है कि अबकी बार 400 पार। अकेले भाजपा 370 सीटें जीतेगी। ये बात देश ही नहीं कांग्रेस के खड़गे जी भी बोल रहे हैं। वही भाजपाई चन्द्रशेखर सिंह ने कहा कि राष्ट्रपति ने चार मजबूत स्तंभों का उल्लेख किया है। नारी शक्ति, युवा शक्ति, गरीब और किसान, मछुआरे और पशुपालक। इनके सशक्तिकरण से देश विकसित भारत बनेगा। बीच में अधीर रंजन चौधरी ने कहा- माइनॉरिटी कहां है? मोदी बोले- आपके यहां नारी, युवा, गरीब, किसान और मछुआरे शायद माइनॉरिटी नहीं होती क्या? कब तक देश को टुकड़ों में देखोगे। आज विपक्ष की जो हालत है, इसकी दोषी कांग्रेस पार्टी है। कांग्रेस को एक अच्छा विपक्ष बनने का अवसर मिला। 10 साल में कई मौके मिले होंगे, लेकिन उन्होंने ऐसा किया नहीं। न खुद ऐसा किया, न दूसरे उत्साही युवा सांसदों को ऐसा करने दिया। यंग जनरेशन को इसलिए मौका नहीं दिया कि किसी और का चेहरा न दब जाए। देश को एक अच्छे और स्वस्थ विपक्ष की बहुत जरूरत है। देश ने जितना परिवारवाद का खामियाजा उठाया है, उतना ही खामियाजा कांग्रेस ने भी उठाया है। हालत देखिए खड़गे इस सदन से उस सदन में शिफ्ट हो गए। गुलाम नबी जी पार्टी से ही शिफ्ट कर गए। ये सब एक ही प्रोडक्ट को लॉन्च करने के चक्कर में दुकान को ताला लगाने की नौबत आ गई।

Tags:

About The Author

Related Posts

अपनी टिप्पणियां पोस्ट करें

टिप्पणियां

Latest News

अहमदाबाद में 4 वर्ष का बालक एचएमपीवी पॉजिटिव, राज्य में कुल 6 केस अहमदाबाद में 4 वर्ष का बालक एचएमपीवी पॉजिटिव, राज्य में कुल 6 केस
अहमदाबाद। अहमदाबाद में ह्यूमन मेटान्यूमोवायरस संक्रमण का एक और मामला सामने आया है। शहर के कृष्णनगर क्षेत्र के 4 वर्षीय...
फ्रिज में शाट होने से घर में लगी आग, पांच साल की बच्ची फंसी
कसबा के विशेष सर्वेक्षण अमीन रजनीश कुमार एवं विशाल गुप्ता पर डीएम ने दिए करवाई के आदेश
 एनडीए कार्यकर्ता सम्मेलन में सभी घटक दलों के नेताओं ने भरी हुंकार
मंत्री नरेंद्र कश्यप का हर्षोल्लास के साथ मनाया गया जन्मदिन
गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के बाद शिकायतकर्ताओं से फीडबैक लेना सुनिश्चित करें : डीएम 
पुलिस की गाड़ी घेरकर गोलीबारी, दो पुलिसकर्मी घायल