विक्रम सिंह यादव अखिल भारतीय पंचायत परिषद जनपद फिरोजाबाद के जिला अध्यक्ष बने
अलीगढ़ । अखिल भारतीय पंचायत परिषद उत्तर प्रदेश के सह संयोजक चौधरी महेंद्र सिंह ने बताया कि उत्तर प्रदेश प्रभारी एवं राष्ट्रीय सचिव ठाकुर गवेंद्र सिंह एडवोकेट की स्वीकृति से विक्रम सिंह यादव पुत्र श्री छोटेलाल यादव निवासी ग्राम ककरऊ को अखिल भारतीय पंचायत परिषद जनपद फिरोजाबाद का जिला अध्यक्ष मनोनीत किया गया है। उत्तर प्रदेश प्रभारी गवेंद्र सिंह ने कहा विक्रम सिंह यादव पूर्व प्रधान बहुत ही कर्मठ जुझारू जन प्रिय व्यक्ति हैं।जो ग्रामीण परिवेश से जुड़े हुए हैं तथा जन समस्याओं के निराकरण के लिए जनता के साथ हर समय तत्पर रहते हैं उनके अध्यक्ष बनने से जनपद फिरोजाबाद में पंचायत परिषद का संगठन मजबूत होगा और त्रिस्तरीय पंचायत राज व्यवस्था सशक्त करने एवम महात्मा गांधी एवं लोकनायक जयप्रकाश नारायण जी के ग्राम स्वराज के सपने को साकार करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देंगे। विक्रम सिंह के जिला अध्यक्ष बनने पर सर्वश्री उत्तर प्रदेश संयोजक राना दिनेश प्रताप सिंह पूर्व ब्लाक प्रमुख उत्तर प्रदेश महासचिव नरेंद्र सिंह सोलंकी उत्तर प्रदेश महासचिव महेंद्र तिवारी प्रदेश सचिव श्रीमती प्रियंका सिंह प्रदेश उपाध्यक्ष सुशील कुमार गुप्ता एडवोकेट कुंवर मोहम्मद अहमद प्रधान ठाकुर नरेंद्र सिंह एडवोकेट प्रदेश सचिव श्रीमती सुनीता सिंह ने प्रसन्नता व्यक्त कर उनको हार्दिक बधाई दी।
टिप्पणियां