वाराणसी: विधायक नीलकंठ तिवारी ने किया विकास कार्यों का निरीक्षण

वाराणसी: विधायक नीलकंठ तिवारी ने किया विकास कार्यों का निरीक्षण

वाराणसी। उत्तर प्रदेश के पूर्व मंत्री व शहर दक्षिणी के विधायक डॉ नीलकंठ तिवारी ने रविवार को आदि-विशेश्वर वार्ड में चल रहे विकास कार्यो का निरीक्षण किया। वार्ड में अवैध रूप से बने बूचड़खाना को कब्जा मुक्त कर बन रहे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के निमार्ण कार्य और बेनिया बाग स्वास्थ्य केंद्र का विधायक ने निरीक्षण किया। विधायक ने अफसरों को कार्य को गुणवत्ता पूर्ण तरीके से निर्धारित समय में पूरा करने को कहा।निरीक्षण के दौरान क्षेत्रीय भाजपा पार्षद इंद्रेश सिंह और अन्य पदाधिकारी भी मौजूद रहे।

गौरतलब हो कि वाराणसी के आदि विश्वेश्वर वार्ड में वर्षों से संचालित अवैध बूचड़खानों की जमीन पर अस्पताल बनाने के लिए विधायक नीलकंठ तिवारी ने पहल किया था। अस्पताल के बनने पर जरूरतमंदों और बीमारों का इलाज होगा। यह बूचड़खाना नगर निगम की भूमि पर अवैध रूप से वर्षों से संचालित था। जिसे वर्ष 2017 में बंद कराया गया था। विधायक नीलकंठ तिवारी ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र की नींव रखी थी।

Tags: Varanasi

About The Author

अपनी टिप्पणियां पोस्ट करें

टिप्पणियां

Latest News

दाऊद का 'वजीर' यूनुस खौफ में, जमानत मिली, कहा-नहीं जाना जेल से बाहर दाऊद का 'वजीर' यूनुस खौफ में, जमानत मिली, कहा-नहीं जाना जेल से बाहर
काठमांडू। नेपाल में अंडर वर्ल्ड सरगना दाऊद इब्राहिम का 'वजीर' यूनुस अंसारी खौफ में है। उसे आशंका है कि जेल...
नेतन्याहू ने ट्रंप को नोबेल शांति पुरस्कार के लिए नामित किया
नेपाल और चीन को जोड़ने वाला वाला पुल बाढ़ में बहा
मानसूनी बारिश में 19 की मौत, बाढ़ का खतरा बढ़ा
पाकिस्तान की संयुक्त राष्ट्र में दुहाई, तीन आतंकी समूह उसके खिलाफ कर रहे अफगानिस्तान की धरती का इस्तेमाल
निम्न दबाव और चक्रवातीय प्रभाव से बंगाल में भारी बारिश का अलर्ट, कोलकाता समेत कई जिलों में जनजीवन प्रभावित
मुख्यमंत्री सुक्खू ने दी वीरभद्र सिंह को पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि, बताया आधुनिक हिमाचल के निर्माता