मुख्यमंत्री सुक्खू ने दी वीरभद्र सिंह को पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि, बताया आधुनिक हिमाचल के निर्माता

मुख्यमंत्री सुक्खू ने दी वीरभद्र सिंह को पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि, बताया आधुनिक हिमाचल के निर्माता

शिमला। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता स्वर्गीय वीरभद्र सिंह को उनकी पुण्यतिथि पर विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की है। मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया मंच 'एक्स' पर अपने संदेश में कहा कि वीरभद्र सिंह ने प्रदेश के विकास को एक नई दिशा दी और सामाजिक व सांस्कृतिक चेतना को सशक्त आधार प्रदान किया।

मुख्यमंत्री ने लिखा, "आधुनिक हिमाचल के निर्माण में उनके योगदान को हमेशा याद रखा जाएगा।"

गौरतलब है कि वीरभद्र सिंह छह बार हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री रहे। उन्होंने पांच दशकों से अधिक समय तक सक्रिय राजनीति में रहकर राज्य की सेवा की। उनका निधन 8 जुलाई 2021 को कोरोना संक्रमण के चलते हुआ था।
प्रदेश की राजनीति, संस्कृति और विकास में उनके योगदान को आज भी स्मरण किया जाता है।

 

About The Author

अपनी टिप्पणियां पोस्ट करें

टिप्पणियां

Latest News

जलालउद्दीन की गतिविधियां समाज विरोधी ही नहीं, बल्कि राष्ट्र विरोधी भी : मुख्यमंत्री जलालउद्दीन की गतिविधियां समाज विरोधी ही नहीं, बल्कि राष्ट्र विरोधी भी : मुख्यमंत्री
लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को एक्स पर कहा कि हमारी सरकार बहन-बेटियों की गरिमा और सुरक्षा के प्रति...
पंत स्पोर्ट स्टेडियम में आयोजित खेल प्रतियोगिता के उद्घाटन के मुख्य अतिथि चन्दन नारायन सिंह
बिहार के पूर्णिया में जघन्य हत्याकांड पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और मंत्री इरफान ने जताई चिंता
अमेरिका का बांग्लादेश पर 35 फीसदी टैरिफ से भारत की कपड़ा कंपनियों को फायदा
पंचायत चुनाव के लिए पीठासीन अधिकारियों को दिया प्रशिक्षण
शांतिकुंज में तीन दिवसीय गुरुपूर्णिमा महापर्व का शुभारंभ
राजगढ़ः युवक की मौत के मामले में पांच पर गैर-इरादतन हत्या का केस दर्ज, चार गिरफ्तार