समाजवादी पार्टी ने उर्मिला उपाध्याय को अयोध्या मंडल का सौंपा प्रभार
On
सुलतानपुर। समाजवादी पार्टी महिला बिंग की तेज तर्रार प्रदेश सचिव उर्मिला उपाध्याय का कद बढ़ा दिया गया है। महिला प्रकोष्ठ की प्रदेश अध्यक्ष रीबू श्रीवास्तव ने राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव और प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल के निर्देश पर मंडल प्रभारियों की नियुक्ति की है। जारी सूची में सुलतानपुर की उर्मिला उपाध्याय को लोकसभा चुनाव के दृष्टिगत रखते हुए अयोध्या मंडल का प्रभार सौंपा गया है। उर्मिला उपाध्याय के अयोध्या मंडल प्रभारी बनाए जाने पर सपाईयों ने शीर्ष नेतृत्व के प्रति आभार प्रकट करते हुए बधाई दी है।
गौरतलब हो कि उर्मिला उपाध्याय जिले में पहचान की मोहताज नहीं है। पार्टी चाहे जो भी रही हो अपने दायित्वों का बखूबी निर्वह कर हमेशा सुर्खियों में रही हैं। विधानसभा चुनाव के दौरान उर्मिला उपाध्याय कांग्रेस पार्टी छोड़कर समाजवादी पार्टी का दामन थाम लिया था। उर्मिला उपाध्याय का कांग्रेस पार्टी में एक कद हुआ करता था। कांग्रेस पार्टी में नीचे से लेकर शीर्ष नेतृत्व तक अच्छी पकड़ रखती थी। सीधे गांधी खानदान से जुड़ी थी, लेकिन कांग्रेस रास नहीं आई। अपनी महिला टीम के समूह के साथ 2022 के विधानसभा चुनाव में सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के समक्ष समाजवादी पार्टी में शामिल हुई। समाजवादी पार्टी ने उर्मिला उपाध्याय की प्रतिभा को पहचाना। पार्टी के निष्ठा, मेहनत, ईमानदारी पर पहले इन्हें इनाम के तौर पर महिला प्रकोष्ठ में प्रदेश सचिव मनोनीत किया गया। बाद में प्रतापगढ़ जनपद की भी प्रभारी बनाई गई। यही नहीं महिला प्रकोष्ठ की प्रदेश अध्यक्ष रीबू श्रीवास्तव ने इन्हें सुल्तानपुर लोकसभा का भी प्रभारी बनाया। अब जब मंडल प्रभारी बनाने का सिलसिला शुरू हुआ तो महिला प्रकोष्ठ की प्रदेश अध्यक्ष रीबू श्रीवास्तव ने पूर्वांचल के विशिष्ट मंडल अयोध्या का प्रभार सौंप दिया है। उर्मिला उपाध्याय ने बयां किया है कि पार्टी ने उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी है, उसे बखूबी निभाएंगी। मेहनत करके पार्टी को ऊंचाइयों पर ले जाने का काम करेगी। जिससे 2022 पार्टी का मिशन लोकसभा चुनाव जीता जा सके। जिले के सपाइयों ने शीर्ष नेतृत्व के प्रति आभार प्रकट करते हुए उर्मिला उपाध्याय को बधाई दी है।
Tags:
About The Author
Related Posts
अपनी टिप्पणियां पोस्ट करें
Latest News
16 May 2025 16:45:51
रांची । रांची की साक्षी जैन को प्रतिष्ठित फोर्ब्स मैग्जीन की 30 अंडर- 30 एशिया सूची में शामिल किए जाने...
टिप्पणियां