मार्केट में आग जलाकर तापते व्यापारी हाडकपाऊ ठंड से जनजीवन अस्त व्यस्त 

मार्केट में आग जलाकर तापते व्यापारी हाडकपाऊ ठंड से जनजीवन अस्त व्यस्त 

महोबा। पिछले तीन चार दिन से पूरे जिले को कोहरे ने अपनी गिरफ्त में ले रखा है। जिस कारण जिले का जीन जीवन अस्त व्यस्त हो गया है। घने कोहरे व चल रही शीत लहर के चलते लोग घरों में दुबकने को मजबूर हो गये हैं। शीत लहर व ठंड को देखते हुये व्यापारी अपने अपने प्रतिष्ठान के सामने आग जलाकर तापते दिखे। समाजसेवियों द्वारा नगर पालिका से अधिक से अधिक स्थान पर अलाव की व्यवस्था कराये जाने की मांग की है। बता दे कि पिछले चार पांच दिन से कोहरे ने मुख्यालय में अपना प्रकाप दिखाना शुरु कर दिया है। बीती रात्रि से ही कोहरे ने पूरे जिले को अपने आगोश में ले लिया। जिस कारण गुरुवार को पूरे दिन सूर्य देवता के दर्शन नही हुये। जिसके चलते लोग शाम ढलते ही अपने घरों में कैद हो गये या फिर आसपास जल रहे अलाव के पास बैठने को मजबूर हो गये है।

कोहरे, शीत लहर व ठंड को देखते हुये लोग बुधवार को अपने घरों में कैद रहे। व्यापारियों और नौकरी पेशा लोग कपडों से पूरी तरह ढक कर घरों से बाहर निकले। जहां सर्दी पडने से किसान खुश दिखे तो वही कोहरे के कारण किसानों के चेहरों पर झुर्रियां देखी गई। नगर पालिका द्वारा अलाव जलवाये जा रहे है। जिसके चलते राहगीर व रोडवेज के आसपास लोग तापकर सर्दी से बचाव करते दिखाई पडे। गुरुवार को पूरे दिन सूर्य नारायण के दर्शन न होने से ठंड के मारे सारे दिन लोग सिकुडते रहे। वही व्यापारियो ंने दुकान के बाहर अलाव जलाये जिसमें आसपास के दुकानदार व राहगीर तापते दिखाई पडे। समाजसेवियों ने नगर पालिका से अधिक से अधिक स्थान पर अलाव जलवाये जाने की मांग की है।  

Tags: Mahoba

About The Author

अपनी टिप्पणियां पोस्ट करें

टिप्पणियां

Latest News

पाकिस्तान के हमलों को भारत की सेना ने पश्चिमी सीमा पर किया विफल पाकिस्तान के हमलों को भारत की सेना ने पश्चिमी सीमा पर किया विफल
नई दिल्ली। भारत की सेना कहा कि पाकिस्तान के सशस्त्र बलों ने गुरुवार- शुक्रवार की दरम्यानी रात को पूरी पश्चिमी...
महाराणा प्रताप और गोपाल कृष्ण गोखले काे जयंती पर मुख्यमंत्री डाॅ यादव ने  किया नमन
सूरजपुर में मुख्यमंत्री साय बोले जनहित के कामों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी
बलूचिस्तान की स्वतंत्रता के दावे से पाकिस्तान में खलबली
राजस्थान सीमा पर हालात पर गहलोत बोले  सेना दे रही मुंहतोड़ जवाब
कोलकाता आईआईटी खड़गपुर आत्महत्या मामला : छात्र की मौत पर दर्ज होगी एफआईआर
उडी में पाकस्तिानी गोलाबारी की चपेट में आने से एक महिला की मौत