शिक्षिका संगीता सिंह को मिला विद्या वाचस्पति सारस्वत सम्मान

शिक्षिका संगीता सिंह को मिला विद्या वाचस्पति सारस्वत सम्मान

झांसीl नई दिल्ली के कांस्टीट्यूशन क्लब में पंडित दीनदयाल उपाध्याय हिंदी विद्यापीठ मथुरा वृंदावन धाम के द्वारा विद्या वाचस्पति सारस्वत सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में डॉ अरविंद कुमार पूर्व कुलपति रानी लक्ष्मीबाई केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय झांसी  एवं डॉ विश्वनाथ पाणिग्रही अंतरराष्ट्रीय पर्यावर्णविद छत्तीसगढ़ तथा डॉक्टर किरण बोंगले अध्यक्ष महाराष्ट्र इकाई पंडित दीनदयाल हिंदी विद्यापीठ वृंदावन धाम मथुरा विशिष्ट अतिथि रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ इंदु भूषण मिश्रा कुलपति पंडित दीनदयाल उपाध्याय हिंदी विद्यापीठ वृंदावन धाम मथुरा ने की।
 
उक्त समारोह में झांसी निवासी  ब्लॉक बड़ागांव के प्राथमिक विद्यालय भोजला में प्रधानाध्यापिका के पद पर कार्यरत संगीता सिंह को शिक्षा , समाज सेवा, हिंदी लेखन तथा नारी सशक्तिकरण के क्षेत्र में किए गए अतुल्य योगदान  के लिए  अतिथियों के द्वारा विद्या वाचस्पति सारस्वत सम्मान से प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।
Tags: Jhansi

About The Author

अपनी टिप्पणियां पोस्ट करें

टिप्पणियां

Latest News

बूथ,न्याय पंचायत,और ब्लॉक तक कांग्रेस की विचाधारा को पहुंचना हमारा संकल्प – राजेश तिवारी बूथ,न्याय पंचायत,और ब्लॉक तक कांग्रेस की विचाधारा को पहुंचना हमारा संकल्प – राजेश तिवारी
कौशाम्बी। जिले  में जिला कांग्रेस कमेटी कौशाम्बी की नवनिर्वाचित कमेटी का शपथ ग्रहण समारोह कार्यक्रम आज चायल विधानसभा के मूरतगंज...
अवैध रुप से शराब बेचते युवक गिरफ्तार, एक लाख रुपये का मशरूका जब्‍त
अज्ञात वाहन की चपेट में आकर एसईसीएल कर्मचारी गंभीर रूप से घायल
 सड़कों पर नाबाल‍िगों की स्टंटबाजी, 37600 रुपये का भरना पड़ा जुर्माना
नशीली कफ सिरप के साथ एक आरोपित गिरफ्तार
आपसी विवाद ने लिया हिंसक रूप, लाठी-डंडों की झड़प में कई घायल
विवाद में चाचा ने भतीजे को मारी गोली, हालत गम्भीर