"रन फॉर वीमेन एम्पावरमेंट" कार्यक्रम का आयोजन
बस्ती - भाजपा द्वारा रानी अहिल्याबाई होल्कर की 300वीं जयंती वर्ष स्मृति अभियान के अंतर्गत “रन फॉर वीमेन एम्पावरमेंट” कार्यक्रम का आयोजन जिले में 71 विद्यालयों में से 54 विद्यालयों में भव्य रूप से किया गया। इस आयोजन में महिला सशक्तिकरण को केंद्र में रखते हुए इंटर कॉलेज की छात्राओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। दौड़ प्रतियोगिता में छात्राओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया, कार्यक्रम का आयोजन राजकीय बालिका विद्यालय में किया गया, जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा जिलाध्यक्ष विवेकानन्द मिश्र उपस्थित रहे। उन्होंने रानी अहिल्याबाई होल्कर के प्रेरणादायक जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा, "अहिल्याबाई का जीवन नारी शक्ति, सेवा, न्याय और कुशल शासन का प्रतीक है। आज की बेटियों को उनके जीवन से प्रेरणा लेकर आगे बढ़ने की आवश्यकता है।"
इस अवसर पर संयुक्त शिक्षा निदेशक ओम प्रकाश मिश्र एवं जिला विद्यालय निरीक्षक जगदीश शुक्ल ने सभी प्रतिभागियों, आयोजन समिति एवं विद्यालय प्रशासन को धन्यवाद देते हुए कहा कि इस प्रकार के आयोजनों से छात्राओं में आत्मविश्वास और नेतृत्व क्षमता का विकास होता है।इस अवसर पर रंगोली प्रतियोगिता में सुमन, अलीशा एवं संगम भारद्वाज ने भाग लिया। दौड़ में अलीशा, रिशु एवं फरहीन विजेता रही। विजेता छात्राओं को विद्यालय प्रबंधन की ओर से पुरस्कृत किया गया।
अभियान के अंतर्गत भाषण, वाद-विवाद, निबंध, रंगोली एवं पेंटिंग प्रतियोगिताएं 19-20 मई को विभिन्न कॉलेजों में संपन्न कराई जा रही हैं। समस्त प्रतियोगिताओं का पुरस्कार वितरण 20 मई को किया जाएगा।
कार्यक्रम में विद्यालय की प्रधानाचार्या डॉ. अपर्णा भारद्वाज, भानु प्रकाश मिश्र, अमृत कुमार वर्मा, अखण्ड प्रताप सिंह, गीता उपाध्याय, दिव्या वर्मा, पूर्णिमा श्रीवास्तव एवं जीनत जहाँ मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन मानवी सिंह ने किया।
About The Author

टिप्पणियां