राहुल गांधी 21 को नेताजी सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा का करेंगे उद्घाटन

लखनऊ प्रयागराज हाईवे स्थित सिविल लाइंस चौराह पर सुभाष चंद्र बोस की मूर्ति का होना है उद्घाटन

राहुल गांधी 21 को नेताजी सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा का करेंगे उद्घाटन

सौंदर्यीकरण व महापुरुष सुभाष चंद्र बोस की मूर्ति स्थापित करने में लगभग 25 लाख की बताई जा रही लागत

FB_IMG_1739624184952रायबरेली। राहुल गांधी 21 फरवरी को सिविल लाइन में नेताजी सुभाष चंद्र बोसप्रतिमा का उद्घाटन कर सकते है। उक्त जानकारी देते हुए नगर पालिका अध्यक्ष शत्रोहन सोनकर ने बताया कि आगामी 21 फरवरी को भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व रायबरेली सांसद राहुल गांधी सिविल लाइन में नवनिर्मित नेताजी सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा का उद्घाटन कर सकते है जिसे लेकर तैयारियां पूर्ण की जा रही है। इस कार्यक्रम को स्वतंत्रता संग्राम के महानायक नेताजी सुभाष चंद्र बोस के प्रति सम्मान व्यक्त करने के रूप में देखा जा रहा है। सिविल लाइंस का सौंदर्यीकरण व महापुरुष सुभाष चंद्र बोस की मूर्ति स्थापित करने का कार्य प्रगति पर है जिसकी लागत लगभग 25 लाख बताई जा रही है। 
 
बतादे कि शहर में हो रहे सौंदर्यीकरण के क्रम में लखनऊ प्रयागराज हाईवे स्थित सिविल लाइन चौराहे पर महापुरुष नेता सुभाष चंद्र बोस की मूर्ति स्थापना का कार्य चल रहा है शनिवार को नगर पालिका अध्यक्ष शत्रोहन सोनकर, अधिशासी अधिकारी स्वर्ण सिंह, सभासद परमजीत गाँधी सहित अन्य अधिकारियों ने निर्माणाधीन चौराहे का निरीक्षण किया। शत्रोहन सोनकर ने कहा कि सिविल लाइंस चौराहे का सौंदर्यीकरण व महापुरुष सुभाष चंद्र बोस की मूर्ति जल्द ही स्थापित होगी। जिसका लोकार्पण आगामी 21 फरवरी को सांसद राहुल गांधी कर सकते है।
 
 
 
 

About The Author

अपनी टिप्पणियां पोस्ट करें

टिप्पणियां

Latest News

बूथ,न्याय पंचायत,और ब्लॉक तक कांग्रेस की विचाधारा को पहुंचना हमारा संकल्प – राजेश तिवारी बूथ,न्याय पंचायत,और ब्लॉक तक कांग्रेस की विचाधारा को पहुंचना हमारा संकल्प – राजेश तिवारी
कौशाम्बी। जिले  में जिला कांग्रेस कमेटी कौशाम्बी की नवनिर्वाचित कमेटी का शपथ ग्रहण समारोह कार्यक्रम आज चायल विधानसभा के मूरतगंज...
अवैध रुप से शराब बेचते युवक गिरफ्तार, एक लाख रुपये का मशरूका जब्‍त
अज्ञात वाहन की चपेट में आकर एसईसीएल कर्मचारी गंभीर रूप से घायल
 सड़कों पर नाबाल‍िगों की स्टंटबाजी, 37600 रुपये का भरना पड़ा जुर्माना
नशीली कफ सिरप के साथ एक आरोपित गिरफ्तार
आपसी विवाद ने लिया हिंसक रूप, लाठी-डंडों की झड़प में कई घायल
विवाद में चाचा ने भतीजे को मारी गोली, हालत गम्भीर