पटहेरवा : धूमधाम से निकली कलश यात्रा, गुंजा जयकारा से इलाका

Published By Tarunmitra
On
Tarunmitra Picture

पटहेरवा, कुशीनगर। क्षेत्र के रजवटिया में नौ दिवसीय श्री महाविष्णु महायज्ञ का आयोजन किया गया है। जिसका शुभारंभ बुधवार को कलश यात्रा के साथ हुआ। गाजे-बाजे के साथ निकली कलश यात्रा में भक्ति का माहौल बना रहा। हर तरफ वातावरण में जयकारे की गूंज सुनाई पड़ रही थी। दोपहर में कलश यात्रा का शुभारंभ पूर्व ब्लाक प्रमुख तमकुही बशिष्ठ उर्फ गुड्डू राय के द्वारा हुए शुभारंभ के बाद धूमधाम से कलश यात्रा निकाली गई। भक्ति गीतों के बीच आगे-आगे शोभा यात्रा में शामिल लोग अबीर-गुलाल उड़ा रहे थे, तो पीछे कलश लिए महिलाएं आगे बढ़ रही थीं।

लोग यज्ञ स्थल से बभनौली, मथौली, डुमरभार, बगही, कोयरपट्टी, लबनिया, नौगांवा होते हुए पगरा पड़री घाट पहुचे। जहां मंत्रोच्चार के बीच झरही नदी के जल से 351 कन्याओं के द्वारा कलश भरा गया। फिर यहां से यात्रा वापस यज्ञ स्थल पर पहुंची। जहां पर विधि विधान के साथ यज्ञाचार्य धर्मेंद्र शास्त्री महाराज ने कलश स्थापित कराया गया। मन्दिर समिति के व्यवस्थापकों ने बताया कि यज्ञ कार्यक्रम में पद्मेश जी महाराज के द्वारा प्रतिदिन दोपहर में श्री राम कथा का रसपान कराया जायेगा तो वही रात्रि में अयोध्या धाम की मंडली के द्वारा रामलीला का मंचन किया जायेगा। यज्ञ की पूर्णाहुति 7 दिसम्बर को विशाल भंडारे के साथ सम्पन्न होगा। कलश यात्रा के दौरान पटहेरवा पुलिस पूरी मुस्तैदी के साथ सुरक्षा व्यवस्था में लगी रही।

सर्वाेच्च प्राथमिकता पर करें शिकायतों का निस्तारण ये खबर भी पढ़े : सर्वाेच्च प्राथमिकता पर करें शिकायतों का निस्तारण

इस दौरान भाजपा किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष अजय राय, मंडल अध्यक्ष श्रींनिवास राय, अमलेश तिवारी, अरुण मिश्र, ग्राम प्रधान श्रीराम पासवान, राजेश सिंह, विनोद सिंह, शिवजी कुशवाहा, मदन प्रसाद, शिवनरायन सिंह, काशीनाथ राव, वीरेंद्र सिंह, रंजीत सिंह, प्रेमशंकर सिंह सहित ग्रामीण व क्षेत्रीय लोग मौजूद रहे।

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Tarunmitra Picture

‘तरुणमित्र’ श्रम ही आधार, सिर्फ खबरों से सरोकार। के तर्ज पर प्रकाशित होने वाला ऐसा समचाार पत्र है जो वर्ष 1978 में पूर्वी उत्तर प्रदेश के जौनपुर जैसे सुविधाविहीन शहर से स्व0 समूह सम्पादक कैलाशनाथ के श्रम के बदौलत प्रकाशित होकर आज पांच प्रदेश (उत्तर प्रदेश, बिहार, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश और उत्तराखण्ड) तक अपनी पहुंच बना चुका है। 

नवीनतम

बीयसयनयल का दमदार ऑफर, 51 रुपये में मिलेगी 28 दिनों की वैलिडिटी

बीयसयनयल : बीयसयनयल ने अपने 51 रुपये वाले ऑफर को 31 अक्टूबर तक एक्सटेंड कर दिया है। भारत संचार निगम...
टेक-मित्र 
बीयसयनयल का दमदार ऑफर, 51 रुपये में मिलेगी 28 दिनों की वैलिडिटी

 वन डे  क्रिकेट में सबसे ज्यादा  रन बनाने वाले बल्लेबाजों में टॉप पर भारत

वन डे  क्रिकेट : वन डे  क्रिकेट में इस साल कई बल्लेबाजों ने बल्ले से कमाल दिखाया है। आइए जानते...
खेल 
 वन डे  क्रिकेट में सबसे ज्यादा  रन बनाने वाले बल्लेबाजों में टॉप पर भारत

आज का राशिफल 22 सितम्बर 2026:  कई राशियों के लिए नए अवसरों के संकेत 

मेष   सामने एक साथ कई जिम्मेदारियां आ सकती हैं। काम, परिवार या निजी योजनाओं से जुड़े अलग-अलग मामलों पर वृषभ...
धर्म-आध्यात्म 
आज का राशिफल 22 सितम्बर 2026:  कई राशियों के लिए नए अवसरों के संकेत 

राजस्थान निकाय चुनाव: 301 परिणामों में भाजपा के 197 अध्यक्ष

जयपुर। राजस्थान में नगर निकाय चुनाव के तहत अब तक 301 निकायों के महापौर, सभापति और अध्यक्ष पदों के परिणाम...
राष्ट्रीय  राजस्थान 
राजस्थान निकाय चुनाव: 301 परिणामों में भाजपा के 197 अध्यक्ष

पति के आपराधिक मामलों की जानकारी छिपाने पर कोर्ट ने दी तलाक मंजूरी

जयपुर। जयपुर मेट्रो-प्रथम की पारिवारिक न्यायालय मामलों की विशेष अदालत क्रम-1 ने एक फैसले में कहा कि क्रिमिनल केस की...
राजस्थान 
पति के आपराधिक मामलों की जानकारी छिपाने पर कोर्ट ने दी तलाक मंजूरी

उत्तर प्रदेश

अकबरपुर में एसपी प्राची सिंह ने बांटे हेलमेट, यातायात नियमों के पालन की अपील

अंबेडकरनगर। सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों के प्रति आमजन को जागरूक करने के उद्देश्य से सोमवार, 21 सितंबर 2026 को...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
अकबरपुर में एसपी प्राची सिंह ने बांटे हेलमेट, यातायात नियमों के पालन की अपील

नोएडा में केयरटेकर की हत्या, पत्नी और प्रेमी को उम्रकैद

नोएडा। थाना बीटा-2 क्षेत्र के गांव बिरोड़ा स्थित सुलभ शौचालय की देखरेख करने वाले कर्मी की हत्या के मामले में...
उत्तर प्रदेश 
नोएडा में केयरटेकर की हत्या, पत्नी और प्रेमी को उम्रकैद

वैश्विक मंच पर गूंजेगा कौशाम्बी के मुंगौड़े का स्वाद, 80 देशों के खरीदारों के सामने लाइव बनेगा पारंपरिक व्यंजन

कौशाम्बी। जिले के पारंपरिक और प्रसिद्ध मूंग आधारित व्यंजन मुंगौड़ा को अब अंतरराष्ट्रीय पहचान मिलने जा रही है। उत्तर...
उत्तर प्रदेश 
वैश्विक मंच पर गूंजेगा कौशाम्बी के मुंगौड़े का स्वाद, 80 देशों के खरीदारों के सामने लाइव बनेगा पारंपरिक व्यंजन

युवाओं से 2047 तक विकसित भारत का आह्वान

मेरठ। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने सोमवार को युवाओं का आह्वान किया कि वे अपनी ऊर्जा...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
युवाओं से 2047 तक विकसित भारत का आह्वान