विवाहिता ने ससुरालीजनों पर लगाया दहेज उत्पीडऩ का आरोप
By Harshit
On
मलिहाबाद, लखनऊ। ससुरालीजनों की दहेज प्रताड़ना से परेशान विवाहिता ने पति, सास, जेठानी व ननदोई पर दहेज प्रताड़ना का आरोप लगाकर थाने पर तहरीर दी है।
ग्राम दहियाताली निवासी ईश्वरदीन ने अपनी पुत्री सुमन का विवाह 2021 में रहीमाबाद थाना क्षेत्र के ग्राम परनखेड़ा निवासी रामेंद्र के साथ किया था। विवाह के बाद से ससुरालीजन उसे दहेज में बुलेट गाड़ी की मांग करते हुऐ रोटीकपड़ा, दवा खर्चा देना बंद कर दिया। जिसके बाद सुमन का पति करीब दो माह पूर्व दिल्ली ले गया। जहां आयेदिन रामेंद्र सुमन के साथ मारपीट करता था। जिसकी जानकारी पीड़िता ने अपने भाई को दी। जिसपर दिल्ली पहुंच उसका भाई उसे अपने घर ले आया।
सोमवार को दहेज प्रताड़ना से परेशान पीड़िता सुमन ने माल थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया है कि उसका पति रामेंद्र, सास बिशुनदेई, जेठानी रामदेवी व रहीमाबाद थाना क्षेत्र के ग्राम जानकीनगर निवासी ननदोई सुखराम दहेज में बुलेट गाड़ी मांग को लेकर प्रताड़ित करते थे। इस सम्बन्ध में प्रभारी निरीक्षक राजेश त्रिपाठी ने बताया को तहरीर मिली है। पति-पत्नी का मामला होने के चलते पारिवारिक न्यायालय भेजा है।
Tags: lucknow
About The Author
Related Posts
अपनी टिप्पणियां पोस्ट करें
Latest News
06 Jul 2025 05:24:42
इंग्लैंड:शुभमन गिल ने इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच में कमाल का प्रदर्शन किया है। उनके खिलाफ इंग्लैंड के गेंदबाज...
टिप्पणियां