कल्याण सिंह वंचित वर्गो के थे मसीहा -डॉ. धीमन

कल्याण सिंह वंचित वर्गो के थे मसीहा -डॉ. धीमन

लखनऊ। राजधानी के गजरिया चक स्थित कल्याण सिंह कैंसर संस्थान के डॉक्टरों ने पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह को नमन करते हुए यादगार बनाया। शुक्रवार को संस्थान के निदेशक डॉ.आरके धीमन एवं चिकित्सा अधीक्षक डॉ. देवाशीष शुक्ला, वित्त अधिकारी प्रकाश सिंह व अन्य कर्मचारियों ने संस्थान के प्रांगण में स्थित कल्याण सिंह प्रतिमा पर पहुंच कर पुष्पांजलि अर्पित करते हुए नमन किया।

साथ ही निदेशक डॉ.धीमन ने संबोधित करते हुए कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह ने समाज के वंचित वर्गों के मसीहा के रूप में कार्य करते हुए  उन्होंने जीवनस्तर को सुधारने की दिशा में निरंतर प्रयासरत रहे और समाज सेवा की मिसाल भी कायम की । उन्होंने कहा कि हम सभी को उनके बताए रास्ते पर चलने की जरूरत है, तभी समाज समग्र रूप से उन्नति करेगा।

निदेशक डॉ. आरके धीमन ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री ने भारत के सांस्कृतिक उत्थान में अहम योगदान दिया है। आने वाली पीढ़ियां सदैव आभारी रहेंगी। उन्होंने कहा कि वह जमीन से जुड़े जुझारू नेता, कुशल प्रशासक और बहुत अच्छे इंसान थे। उत्तर प्रदेश की तरक्की में वह अपनी अमिट छाप छोड़ गए है। उन्होंने कभी जाति व धर्म की राजनीति नहीं की। डॉ. धीमन ने कहा कि कल्याण सिंह सुपर स्पेशिएलटी कैंसर संस्थान उन्ही के द्वारा बताये मार्ग पर चलते हुए कैंसर मरीजों की सेवा में जुटा हुआ है। यहां डॉक्टर, पैरामेडिकल स्टाफ और कर्मचारी मरीजों की सेवा कर पूर्व मुख्यमंत्री के सपने को साकार कर रहे हैं।

Tags: lucknow

About The Author

अपनी टिप्पणियां पोस्ट करें

टिप्पणियां

Latest News

बूथ,न्याय पंचायत,और ब्लॉक तक कांग्रेस की विचाधारा को पहुंचना हमारा संकल्प – राजेश तिवारी बूथ,न्याय पंचायत,और ब्लॉक तक कांग्रेस की विचाधारा को पहुंचना हमारा संकल्प – राजेश तिवारी
कौशाम्बी। जिले  में जिला कांग्रेस कमेटी कौशाम्बी की नवनिर्वाचित कमेटी का शपथ ग्रहण समारोह कार्यक्रम आज चायल विधानसभा के मूरतगंज...
अवैध रुप से शराब बेचते युवक गिरफ्तार, एक लाख रुपये का मशरूका जब्‍त
अज्ञात वाहन की चपेट में आकर एसईसीएल कर्मचारी गंभीर रूप से घायल
 सड़कों पर नाबाल‍िगों की स्टंटबाजी, 37600 रुपये का भरना पड़ा जुर्माना
नशीली कफ सिरप के साथ एक आरोपित गिरफ्तार
आपसी विवाद ने लिया हिंसक रूप, लाठी-डंडों की झड़प में कई घायल
विवाद में चाचा ने भतीजे को मारी गोली, हालत गम्भीर