व्यापारियों के महाकुंभ में पहुंचेंगे पूर्व राष्ट्रपति

त्रिवार्षिक चुनाव के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को दिलाई जाएगी शपथ

व्यापारियों के महाकुंभ में पहुंचेंगे पूर्व राष्ट्रपति

लखनऊ। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के त्रिवार्षिक चुनाव के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह  23 मार्च को अटल कन्वेन्शन सेंटर में सुबह 10 बजे से आयोजित होगा। समारोह में मुख्य अतिथि पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविद शामिल होंगे। यह जानकारी संगठन के प्रदेश अध्यक्ष मुकुंद मिश्रा और राष्ट्रीय व्यापारी कल्याण बोर्ड के सदस्य देवेश रस्तोगी ने राजधानी के एक होटल में आयोजित पे्रस वार्ता में पत्रकारों को दी। 

उन्होंने बताया कि विशिष्टद्द अतिथि प्रदेश के उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक, राज्यसभा सदस्य दिनेश शर्मा, व्यापारी कल्याण बोर्ड के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुनील सिंधी होंगे। मुकुंद मिश्र ने बताया कि समारोह में प्रदेश के 75 जिलों के व्यापारी शामिल होंगे। राजधानी में उस दिन महाकुम्भ जैसा नजारा देखने को मिलेगा। 

शपथ ग्रहण समारोह को लेकर सारी तैयारियां कर ली गयी है। उन्होंने बताया कि व्यापारियों के स्वागत के लिए जगह-जगह तोरण द्वार और कटआउट लगाए गए हैं। शहर के प्रमुख बाजारों एंव सड़कों पर होर्डिंग बैनर लगाने के साथ कार्यक्रम स्थल को जाने वाले मार्गो पर व्यापार मंडल के झण्डे, झालर इत्यादि से सजावट की गई है। 

इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष मुकुन्द मिश्रा, राष्ट्रीय व्यापारी कल्याण बोर्ड के सदस्य देवेश रस्तोगी के अलावा लखनऊ इकाई के चेयरमैन सुमेर अग्रवाल, अध्यक्ष अमरनाथ अग्रवाल, महामंत्री योगेन्द्र सिंह, कोषाध्यक्ष धर्मपाल अग्रवाल, प्रदेश सगठन मंत्री श्याम मिश्रा, प्रदेश युवा महामंत्री सन्त मिश्रा, नगर वरि. उपाध्यक्ष अरविन्द अग्रवाल, उपाध्यक्ष मंगलेश मिश्रा उपस्थित थे।

About The Author

अपनी टिप्पणियां पोस्ट करें

टिप्पणियां

Latest News

जम्मू-कश्मीर, पंजाब, राजस्थान में पड़ोसी के किए दांत खट्टे जम्मू-कश्मीर, पंजाब, राजस्थान में पड़ोसी के किए दांत खट्टे
श्रीनगर। भारत ने कल अलग-अलग मोर्चों पर पाकिस्तान को माकूल जवाब दिया। सैन्य मुकाबले में पड़ोसी देश के लगभग सारे...
अब उद्घाटन और समापन समारोह दो ऐतिहासिक स्टेडियमों में होंगे आयोजित
पाकिस्तान सुपर लीग 2025 के बचे हुए मुकाबले यूएई शिफ्ट
मुरादाबाद में गोकशी के आरोपितों के साथ पुलिस की मुठभेड़, 3 गिरफ्तार
अब हर यात्री को देशभर के हवाई अड्डों पर  "सेकेंडरी लैडर पॉइंट चेक" से गुजरना अनिवार्य
इंग्लैंड के स्टार बल्लेबाज़जेसन रॉय की रेड-बॉल क्रिकेट में वापसी
भाला फेंक खिलाड़ी नीरज चोपड़ा ओस्ट्रावा गोल्डन स्पाइक 2025 में लेंगे हिस्सा