डेंगू से होने वाली मौतों में काफी गिरावट दर्ज
लखनऊ। डेंगू से होने वाली मौतों में काफी गिरावट दर्ज हुयी है। जहां साल 2008 में डेंगू से होने वाली मृत्यु दर 3.9 फीसद थी वहीं साल 2024 में घटकर यह मात्र.06 फीसद रह गयी है। डॉ. विकास सिंघल, संयुक्त निदेशक,मलेरिया बताते हैं कि डेंगू रोग के उपचार और प्रबन्धन के लिए भी सुविधाओं में लगातार बढ़ोत्तरी की जा रही है। डेंगू और चिकनगुनिया के लिए एलाइजा जांच तीन एपेक्स प्रयोगशालाओं सहित सभी 75 जनपदों में 86 एसएसएच प्रयोगशालों में की जाती है। इसके अलावा रक्त से प्लेटलेट्स निकालने वाली 54 इकाइयां क्रियाशील हैं।
प्रदेश के सभी मंडलीय,जिले और विकासखंड स्तर के अस्पतालों में सभी उपचार सुविधाएं और मच्छरदानी युक्त डेंगू वार्ड स्थापित किये गए हैं। डेंगू और चिकनगुनिया रोग की एलाइजा जांच के लिए एनएस 1 और आईजीएम एलाइजा किट उपलब्ध है। उन्होंने डेंगू की कोई वैक्सीन नहीं है ऐसे में डेंगू की रोकथाम और नियंत्रण के लिए सोर्स रिडक्शन गतिविधियों में समुदाय की भूमिका अहम है।
डेंगू सहित अन्य वेक्टर जनित रोगों की रोकथाम और नियंत्रण के उपाय के क्रम में साल में तीन बार विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान चलाया जाता है। अप्रैल, जुलाई और अक्टूबर माह में। जिसके तहत लोगों को वेक्टर जनित बीमारियां डेंगू, चिकनगुनिया आदि से बचाव के लिए लोगों को जागरूक करने के लिए विभिन्न गतिविधियां सम्पादित की जाती हैं। स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं द्वारा घर-घर जाकर मच्छरों के प्रजनन स्त्रोत का पता लगाया जाता है और उन्हें नष्ट किया जाता है।
टिप्पणियां