बंजरिया पीएचसी के स्टाॅफ रूम से फंदे से लटकता मिला ममता कार्यकर्ता का शव

पूर्व विधायक ने लगाया हत्या का आरोप

बंजरिया पीएचसी के स्टाॅफ रूम से फंदे से लटकता मिला ममता कार्यकर्ता का शव

पूर्वी चंपारण। जिले के बंजरिया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के स्टाफ रूम में शुक्रवार को एक ममता कार्यकर्ता का दुपट्टा के फंदे से लटकता हुआ शव बरामद किया गया। जिसके बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। ममता कार्यकर्ता की पहचान पचरूखा निवासी रेणु देवी के रूप में हुई है। मिली जानकारी के अनुसार ममता कार्यकर्ता रेणु रोज की तरह गुरूवार की रात बंजरिया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर ड्यूटी करने पहुंची थी। सुबह 5 बजे तक ममता को सकुशल देखा गया,वही सुबह करीब 6 बजे नर्स के स्टाफ रूम में ममता कार्यकर्ता का शव दुपट्टा से लटकता हुआ सफाई कर्मी रीता ने देखा और इसकी सूचना अन्य को दिया।जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज जांच में जुटी है।

मृत ममता कार्यकर्ता रेणु देवी पूर्व विधायक राजेन्द्र राम की निकट रिश्तेदार है।लिहाजा मौके पर पहुंचे पूर्व विधायक राजेन्द्र राम ने ममता कि मौत को लेकर कहा कि प्रथमदृष्टया आत्महत्या प्रतीत नहीं हो रहा है। मौके वारदात को देखकर कई ऐसे सवाल है जो आत्महत्या पर सन्देह पैदा करता है। ममता का पीला दुपट्टा टेबुल पर है,जबकि उसके गले मे लाल रंग का दुपट्टा है। मृतक ममता का दोनो हाथ उसके गले पर है जैसे वो गला में लगे फंदे को खोलने का प्रयास कर रही थी। जबकि फन्दा लगाकर आत्महत्या की हालत में दोनो हाथ गला पर नही बल्कि दम घुटने की स्थिति में हाथ नीचे की तरफ होता है। ममता के गला में फंदा है पर दोनो पांव जमीन पर है जो आत्महत्या के एंगल पर सवाल खड़े करता है।

पूर्व विधायक राजेन्द्र राम ने ममता की हत्या करने आरोप लगाते कहा कि हॉस्पिटल के बाहर मृतका के पति का दवा की दुकान है जिसको लेकर दूसरे दुकानदार से विवाद चल रहा था। पूर्व विधायक ने पीएचसी के डॉक्टर और प्रभारी पर भी हत्या में शामिल होने का आरोप लगाया है। घटना को लेकर जांच के लिए पहुंचे एएसपी सदर ने कहा कि पुलिस आत्महत्या और हत्या दोनो एंगल पर जांच शुरू कर दिया है। फिलहाल पुलिस बंजरिया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी घटना के वक्त ड्यूटी पर मौजूद नर्स व गार्ड से पूछताछ कर रही है।

 

 

About The Author

अपनी टिप्पणियां पोस्ट करें

टिप्पणियां