महिला ट्रेनी डाॅ. के साथ हुए दुष्कर्म को ले कांग्रेसी महिलाओं ने निकाला कैंडल मार्च : सोनल नागर

महिला ट्रेनी डाॅ. के साथ हुए दुष्कर्म को ले कांग्रेसी महिलाओं ने निकाला कैंडल मार्च : सोनल नागर

गाजियाबाद। ( तरूणमित्र ) राष्ट्रीय महिला अध्यक्ष अल्का लांबा व महिला प्रदेश अध्यक्ष भारती त्यागी के अहवाह्न पर महिला महानगर अध्यक्ष सोनल नागर के नेतृत्व में कोलकाता में महिला ट्रेनी डॉक्टर के साथ हुए दुष्कर्म को लेकर कैंडल मार्च निकाला गया। ऐसी मानसिकता के दोषी पुरुष द्वारा जो यह दुष्कर्म किया गया है कांग्रेस पार्टी इसकी घोर निंदा करती है। इसी के साथ महिलाओं की सुरक्षा के लिए सरकार से मांग करती है। कोलकाता की महिला ट्रेनी डॉक्टर के साथ हुए दुष्कर्म को जस्टिस दिया जाए। हम सरकार से चाहते हैं समाज में जो भी ऐसी मानसिकता के पुरुष महिलाओं की इज्जत को तार-तार करने का साहस रखते हैं उन्हें सजाए मौत दी जाए। जो लोग भोली-भाली महिलाओं को अपनी हवस का शिकार बनाते हैं उन्हें किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाना चाहिए। हम सरकार से चाहते हैं कि महिलाओं की सुरक्षा के लिए कड़े से कड़े इंतजाम किये जाए महिलाएं भी चाहती है अपने सपनों का भारत वह भी चाहती हैं कि वह घर से जब निकलें तो अपने घर सुरक्षित वापस आएं। महिला महानगर अध्यक्ष सोनल ने कहा क्या सरकार दे पाएगी महिलाओं को उनके सपनों का भारत। 33 प्रतिशत महिलाओं की भागीदारी क्या सिर्फ उनके साथ दुष्कर्म होने के लिए है हमें चाहिए हमें चाहिए इस धरती पर वह वीर पुरुष श्री कृष्ण जैसे। जो समय पढ़ने पर उन वहशी दरिंदों का विनाश कर सकें। इस दौरान कैंडल मार्च में मौजूद रहीं लक्ष्मी वर्मा पूर्व यूथ कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष गाजियाबाद, कशिश गुर्जर, शाजिया, गीतिका, कामाक्षी, डिम्पल, ममता, डॉ राधिका, रेखा वार्ड अध्यक्ष, निशा, ममता सिंह पूर्व जिला अध्यक्ष, संगीता वर्मा सहित आदि कांग्रेसी महिलाओं ने बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया।

Tags:

About The Author

अपनी टिप्पणियां पोस्ट करें

टिप्पणियां

Latest News

बूथ,न्याय पंचायत,और ब्लॉक तक कांग्रेस की विचाधारा को पहुंचना हमारा संकल्प – राजेश तिवारी बूथ,न्याय पंचायत,और ब्लॉक तक कांग्रेस की विचाधारा को पहुंचना हमारा संकल्प – राजेश तिवारी
कौशाम्बी। जिले  में जिला कांग्रेस कमेटी कौशाम्बी की नवनिर्वाचित कमेटी का शपथ ग्रहण समारोह कार्यक्रम आज चायल विधानसभा के मूरतगंज...
अवैध रुप से शराब बेचते युवक गिरफ्तार, एक लाख रुपये का मशरूका जब्‍त
अज्ञात वाहन की चपेट में आकर एसईसीएल कर्मचारी गंभीर रूप से घायल
 सड़कों पर नाबाल‍िगों की स्टंटबाजी, 37600 रुपये का भरना पड़ा जुर्माना
नशीली कफ सिरप के साथ एक आरोपित गिरफ्तार
आपसी विवाद ने लिया हिंसक रूप, लाठी-डंडों की झड़प में कई घायल
विवाद में चाचा ने भतीजे को मारी गोली, हालत गम्भीर