शेखावत ने बतौर पन्ना प्रमुख अजीत कॉलोनी में घर-घर दस्तक दी

शेखावत ने बतौर पन्ना प्रमुख अजीत कॉलोनी में घर-घर दस्तक दी

जोधपुर। एक-एक वोट के लिए भाजपा के प्रत्याशी और जनप्रतिनिधि घर-घर दस्तक दे रहे हैं। जोधपुर के सांसद और केन्द्रीय जलशक्ति मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत रविवार सुबह शहर विधानसभा क्षेत्र में प्रचार करने पहुंचे। केन्द्रीय मंत्री शेखावत अजीत कॉलोनी के पन्ना प्रमुख भी हैं। उन्होंने बतौर पन्ना प्रमुख घर-घर जाकर भाजपा के पक्ष में मतदान करने का आग्रह किया। शहर विधानसभा से भाजपा उम्मीदवार अतुल भंसाली का परिचय भी कराया।

केन्द्रीय मंत्री शेखावत का विधानसभा क्षेत्र शहर ही है। वो सुबह अतुल भंसाली और रातनाडा मण्डल अध्यक्ष माधु सिंह परिहार व प्रचार टोली के साथ घर-घर दस्तक देने पहुंचे। उन्होंने कहा कि भाजपा ही पार्टी है, जो सशक्त नेतृत्व करने में सक्षम है। केन्द्र में भाजपा की सरकार है और देश आगे बढ़ रहा है। अब राजस्थान का आगे बढ़ाना है तो कमल को चुनना होगा। शेखावत अपने क्षेत्र में खुद घर-घर पहुंचे और मनुहार के साथ बड़ी आत्मीयता से वोट देकर प्रदेश में डबल इंजन की सरकार बनाने का विनम्र आग्रह किया। केन्द्रीय मंत्री ने हर घर में सम्पर्क किया और पम्पलेट देकर कहा कि 25 नवम्बर को मतदान दिवस है। सभी समय पर मतदान करें। पार्षद मंजू कंडारा, अनिल प्रजापत, अशोक भाटी, अलका पंवार, मण्डल महामंत्री दीपक कंडारा, रमेश भाटी सहित अनेक कार्यकर्ता प्रचार के दौरान साथ रहे।

Tags:

About The Author

अपनी टिप्पणियां पोस्ट करें

टिप्पणियां

Latest News

1.76 लाख का विद्युत बकाया निरस्त, जमानत रकम के साथ 40 हजार अदा करने का आदेश 1.76 लाख का विद्युत बकाया निरस्त, जमानत रकम के साथ 40 हजार अदा करने का आदेश
संत कबीर नगर ,जिला उपभोक्ता आयोग के अध्यक्ष सुरेंद्र कुमार सिंह व महिला सदस्य संतोष ने विद्युत विभाग द्वारा मनमाने...
दस दिवसीय हस्तशिल्प प्रदर्शनी कार्यक्रम का हुआ भव्य शुभारंभ
साप्ताहिक बुधवार परेड का किया गया निरीक्षण, दिये गए आवश्यक दिशा निर्देश
पानीपत: विकास कार्यों में कोताही को नहीं किया जाएगा सहन: रणबीर गंगवा
पुलिस की संयुक्त कार्यवाही में मुठभेड़ के दौरान 05 बदमाशो को किया गया गिरफ्तार
पुलिस अधीक्षक द्वारा थानों के विवेचकों के साथ की गयी गोष्ठी, दिये गये आवश्यक दिशा निर्देश
क्षय रोग उन्मूलन में योगदान देने वाले 14 ग्राम प्रधान सम्मानित