कार्तिक आर्यन के नाम पर महिला से 82 लाख की ठगी

कार्तिक आर्यन के नाम पर महिला से 82 लाख की ठगी

मुंबई। अभिनेता कार्तिक आर्यन से मुलाकात कराने के नाम पर एक महिला से 82 लाख रुपये ठगने का मामला सामने आया है। पीड़ित महिला ने एक युवक के नाम मुंबई पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पीड़ित महिला ऐश्वर्या शर्मा ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह अभिनेता कार्तिक आर्यन के साथ ''लव इन लंदन'' नाम की फिल्म बनाना चाहती थी। इसी बीच ऐश्वर्या ने कार्तिक से संपर्क करने के लिए कृष्ण कुमार राम विलास से संपर्क किया। आरोपित ने मुलाकात कराने के बहाने महिला से 82 लाख रुपये तक वसूल लिए और लेकिन बाद में वह गायब हो गया। ऐश्वर्या ने आरोपित कृष्ण कुमार राम विलास के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस के अनुसार कृष्णा के खिलाफ इसी तरह के कई अपराध दर्ज हैं। कृष्ण कुमार अभिनेता और निर्माताओं के बीच एजेंट होने का दावा करते हैं। कृष्ण कुमार के खिलाफ न सिर्फ मुंबई बल्कि दिल्ली और चेन्नई में भी ऐसे मामले दर्ज हैं। पुलिस उसको तलाश कर रही है।

Tags:

About The Author

अपनी टिप्पणियां पोस्ट करें

टिप्पणियां

Latest News

बूथ,न्याय पंचायत,और ब्लॉक तक कांग्रेस की विचाधारा को पहुंचना हमारा संकल्प – राजेश तिवारी बूथ,न्याय पंचायत,और ब्लॉक तक कांग्रेस की विचाधारा को पहुंचना हमारा संकल्प – राजेश तिवारी
कौशाम्बी। जिले  में जिला कांग्रेस कमेटी कौशाम्बी की नवनिर्वाचित कमेटी का शपथ ग्रहण समारोह कार्यक्रम आज चायल विधानसभा के मूरतगंज...
अवैध रुप से शराब बेचते युवक गिरफ्तार, एक लाख रुपये का मशरूका जब्‍त
अज्ञात वाहन की चपेट में आकर एसईसीएल कर्मचारी गंभीर रूप से घायल
 सड़कों पर नाबाल‍िगों की स्टंटबाजी, 37600 रुपये का भरना पड़ा जुर्माना
नशीली कफ सिरप के साथ एक आरोपित गिरफ्तार
आपसी विवाद ने लिया हिंसक रूप, लाठी-डंडों की झड़प में कई घायल
विवाद में चाचा ने भतीजे को मारी गोली, हालत गम्भीर