मध्य प्रदेश को देश का नंबर एक राज्य बनाएंगेः मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मध्य प्रदेश को देश का नंबर एक राज्य बनाएंगेः मुख्यमंत्री डॉ. यादव

भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में गांव, गरीब, किसान, मजदूर, महिला, युवा सभी के विकास के लिए लगातार कार्य किया जाएगा। प्रदेश को देश का नंबर एक राज्य बनाएंगे। जनता के हित में लगातार कार्य किए जाएंगे।

मुख्यमंत्री डॉ यादव मंगलवार को पांढुर्णा जिले में जनसंवाद कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि पहली बार आप सभी के बीच संवाद करने आया हूं। यह सिर्फ एक शुरुआत है। मैं लगातार आपके बीच जाकर संवाद करता रहूंगा। संवाद के इस सिलसिले को जनसंवाद का नाम दिया गया है। जनता से बात करके, जनता की कठिनाइयों को समझ कर हर समस्या का उचित समाधान किया जाएगा।

प्रदेश की जनता के साथ भाई-बहन का नाता
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रदेश की जनता के साथ भाई-बहन का नाता है। इस नाते आप सभी के बीच लगातार आता रहूंगा। आप सभी से बात कर आपकी समस्याओं का निराकरण करूंगा। जो छोटे, नवीन और पिछड़े जिले हैं, उनकी क्षेत्रानुसार स्थानीय कठिनाइयां है। इन कठिनाइयों को मौके पर जाकर समझना और समाधान करना जरूरी है। जिला बनने के बाद जिले की स्थानीय परेशानियों को दूर कर उसका विकास करना राज्य शासन का दायित्व है।

कर्तव्यों के पालन के साथ रहें जनता के प्रति संवेदनशीलता
उन्होंने कहा कि शासकीय अमले का कर्तव्य है कि मुस्तैदी से अपना कार्य करें। जनहित के कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। शासन के निर्देशों का पालन करें। अपने कर्तव्यों के पालन के साथ ही जनता के प्रति संवेदनशील रहें। जनता के हित में लगातार कार्य करते रहें।

प्रधानमंत्री मोदी ने प्राकृतिक खेती को किया प्रोत्साहित
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने पांढुर्णा के पाथई और कोडिया ग्राम के निवासियों से संवाद किया। उन्होंने ग्राम पाथई के कृषक राहुल कुमार से संवाद करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने प्राकृतिक खेती को प्रोत्साहित करते हुए सभी कृषकों को प्राकृतिक खेती करने के लिए प्रेरित किया है। प्राकृतिक खेती से खेती की लागत में कमी आती है और उसके अनुपात में फसल की कीमत अधिक मिलती है। जमीन की उर्वरता बनी रहती है।

कृषक राहुल ने बताया कि उनकी 10 एकड़ जमीन है। जिसमें वो पूरी तरह प्राकृतिक खेती करते है। शासन की योजना का लाभ लेकर नवरतन नाम का आटे का यूनिट भी लगाया है। एक अन्य कृषक ने भी मुख्यमंत्री डॉ. यादव को बताया कि उन्हें पीएम किसान सम्मान निधि और मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना से साल में 12 हज़ार रुपये मिलते है।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को स्थानीय आशा कार्यकर्ता नर्मदा काकड़े ने बताया कि जन समुदाय को स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाने के लिए वह चौबीस घंटे तत्पर रहती है। आज ही बच्चों का टीकाकरण करके कार्यक्रम स्थल आई है। मुख्यमंत्री ने नर्मदा काकड़े की सेवा भावना की सराहना की और उन्हें निरंतर जनता के प्रति अपना कर्तव्य निभाने के लिए प्रोत्साहित किया।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कन्या पूजन कर संवाद कार्यक्रम की शुरूआत की। उन्होंने स्थानीय मंदिर में पुष्प अर्पण कर नमन किया। इस अवसर पर पूर्व मंत्री नाना भाऊ माहोड़, जबलपुर कमिश्नर अभय वर्मा, आईजी उमेश जोगा, डीआईजी सचिन अतुलकर, पांढुर्णा कलेक्टर अजय देव शर्मा, छिंदवाड़ा पुलिस अधीक्षक विनायक वर्मा सहित जनप्रतिनिधि, प्रशानिक अधिकारी और बड़ी संख्या में ग्रामजन उपस्थित रहे।

Tags:

About The Author

Tarunmitra Picture

‘तरुणमित्र’ श्रम ही आधार, सिर्फ खबरों से सरोकार। के तर्ज पर प्रकाशित होने वाला ऐसा समचाार पत्र है जो वर्ष 1978 में पूर्वी उत्तर प्रदेश के जौनपुर जैसे सुविधाविहीन शहर से स्व0 समूह सम्पादक कैलाशनाथ के श्रम के बदौलत प्रकाशित होकर आज पांच प्रदेश (उत्तर प्रदेश, बिहार, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश और उत्तराखण्ड) तक अपनी पहुंच बना चुका है। 

अपनी टिप्पणियां पोस्ट करें

टिप्पणियां

Latest News

29 जिलों में आज बारिश का अलर्ट, पूर्वी राजस्थान में नदियों का जलस्तर बढ़ा 29 जिलों में आज बारिश का अलर्ट, पूर्वी राजस्थान में नदियों का जलस्तर बढ़ा
जयपुर। राजस्थान में मानसून की सक्रियता लगातार बनी हुई है। रविवार को भी राज्य के 29 जिलों में बारिश को...
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा न कहा रत्न-आभूषण उद्योग हमारी सांस्कृतिक,ऐतिहासिक धरोहर 
शुभमन गिल का ऐतिहासिक शतक, सिराज-आकाशदीप की घातक गेंदबाजी से भारत जीत की ओर अग्रसर
वो कौन सी आदतें हैं जो मानसिक सेहत को कर सकती हैं खराब?
क्या आपने कभी कच्चे पपीते का हलवा चखा है? 
नई सियासी पार्टी का एलन मस्क ने किया ऐलान ट्रंप से सीधी टक्कर के मूड में 
हाईटेंशन तार से टकराई ताजिया एक की मौत24 लोग झुलसे