धान का हो रहा था अवैध परिवहन, प्रशासन ने पकड़ा धान

ओडिशा बार्डर में फिर पकड़ाया 436 बोरा धान, अब तक 16 प्रकरण दर्ज

 धान का हो रहा था अवैध परिवहन, प्रशासन ने पकड़ा धान

एक लाख 10 हजार किसान बेच चुके हैं 47 लाख क्विंटल धान
धमतरी। धमतरी जिले में धान के अवैध परिवहन पर रोक नहीं लग पा रही है। प्रशासन ने एक बार फिर ओड़ीसा बार्डर के पास अवैध तरीके से धान का परिवहन कर रहे वाहन को पकड़ा है। वाहन से 176 क्विंटल से अधिक धान जब्त किया गया। इस घटना के बाद जिले की सीमाओं में निगरानी बढ़ा दी गई है। समर्थन मूल्य में धान खरीद के लिए सीमित दिन शेष है। कुछ लोग ओडिशा प्रांत के लोग दलालों के माध्यम से छत्तीसगढ़ में अवैध तरीके से धान खपाने में लगे हैं। मंगलवार 21 जनवरी की रात खाद्य विभाग एवं राजस्व विभाग की टीम ने 423 कट्टा धान ओडिशा बार्डर में पकड़ा। अब तक 16 प्रकरणों में 492 क्विंटल धान की जब्ती हो चुकी है। राजस्व और खाद्य अमले द्वारा बीती रात अंतर्राज्यीय सीमा जांच केंद्र बोराई के अंतर्गत ग्राम घुटकेल में सुरतीदास मानिकपुरी, देवभारन, उड़ीसा से धान का अवैध परिवहन करते हुए 58 कट्टा (25.52 क्विंटल) जब्त कर थाना बोरई के सुपुर्द किया गया।

इसी तरह बुधवार सुबह नगरी में 378 बोरा (151.20 क्विंटल) धान बिना वैध दस्तावेज के परिवहन करते पाए जाने पर तहसीलदार नगरी और खाद्य निरीक्षक के द्वारा जब्त कर नियमानुसार कार्रवाई की गई। इस तरह जांच दल द्वारा कुल 436 बोरा (176.72 क्विंटल) धान जब्त किया गया। धमतरी जिले के एक लाख 10 हजार 397 किसानों ने 47 लाख क्विंटल धान सोसायटियों में बेच चुके हैं। एक नवंबर 2023 से सोसायटियों में समर्थन मूल्य पर धान की शुरुआत हुई थी। धमतरी जिले में एक लाख 24 हजार किसानों ने समर्थन मूल्य में धान बेचने के लिए पंजीयन कराया था। जिसमें से एक लाख 10 हजार 397 किसानों द्वारा 47 लाख क्विंटल धान बेच चुके हैं। धान बेचने के लिए अब 14 हजार 594 किसान शेष बचे हुए है। जिनके द्वारा 74 हजार क्विंटल धान बेचा जाएगा। धमतरी जिले में 55 लाख क्विंटल धान खरीद का लक्ष्य रखा गया था। अवैध परिवहन को राेकने खाद्य विभाग लगातार प्रयासरत है। अब तक 16 प्रकरणों में 492 क्विंटल धान जब्त किया गया है। जिला खाद्य अधिकारी बीके कोराम ने बताया कि धान का अवैध परिवहन रोकने ओडिशा बार्डर समेत सभी चिंहित स्थानों में नजर रखी जा रही है।

 

 

Tags:

About The Author

अपनी टिप्पणियां पोस्ट करें

टिप्पणियां

Latest News

बूथ,न्याय पंचायत,और ब्लॉक तक कांग्रेस की विचाधारा को पहुंचना हमारा संकल्प – राजेश तिवारी बूथ,न्याय पंचायत,और ब्लॉक तक कांग्रेस की विचाधारा को पहुंचना हमारा संकल्प – राजेश तिवारी
कौशाम्बी। जिले  में जिला कांग्रेस कमेटी कौशाम्बी की नवनिर्वाचित कमेटी का शपथ ग्रहण समारोह कार्यक्रम आज चायल विधानसभा के मूरतगंज...
अवैध रुप से शराब बेचते युवक गिरफ्तार, एक लाख रुपये का मशरूका जब्‍त
अज्ञात वाहन की चपेट में आकर एसईसीएल कर्मचारी गंभीर रूप से घायल
 सड़कों पर नाबाल‍िगों की स्टंटबाजी, 37600 रुपये का भरना पड़ा जुर्माना
नशीली कफ सिरप के साथ एक आरोपित गिरफ्तार
आपसी विवाद ने लिया हिंसक रूप, लाठी-डंडों की झड़प में कई घायल
विवाद में चाचा ने भतीजे को मारी गोली, हालत गम्भीर