नाबालिग से छेड़छाड़ व मारपीट का एक आराेपित गिरफ्तार

नाबालिग से छेड़छाड़ व मारपीट का एक आराेपित गिरफ्तार

दंतेवाड़ा। जिले के किरंदुल थाना क्षेत्र में एक आराेपित युवक लक्ष्मण यादव ने नाबालिग लड़की के साथ छेड़छाड़ करते हुए उसे अश्लील इशारे किए। नाबालिग बच्ची ने अपनी मां को इसकी जानकारी दी। नाबालिग बच्ची की मां युवक के पास पहुंची तो युवक ने महिला की भी पिटाई कर दी। किरंदुल थाने में शिकायत के बाद पुलिस ने आराेपित को गिरफ्तार कर जेल दाखिल कर दिया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, एक नाबालिग छात्रा 17 अगस्त को स्कूल से लौट रही थी। बीच रास्ते में लक्ष्मण यादव ने उसके साथ छेड़छाड़ करते हुए उसे अश्लील इशारे किए। इस घटना से नाबालिग डर गई और सीधे भाग कर अपने घर चली गई। उसने इस बात की जानकारी अपनी मां को दी। नाबालिग की मां आराेपित लक्ष्मण यादव के पास पहुंची। उससे कहा कि तुमने ऐसा क्यों किया ? इस पर आराेपित लक्ष्मण यादव ने महिला की बेदम पिटाई कर डाली। फिर महिला किरंदुल पुलिस थाना पहुंची। इस पूरे मामले के संबंध में उसने एफआईआर दर्ज करवाई। पुलिस ने आराेपित को उसके घर से ही गिरफ्तार कर कार्यवाही उपरांत आज 18 अगस्त को उसे न्यायालय दंतेवाड़ा के समक्ष पेश कर आदेशानुसार जेल दाखिल कर दिया है।



Tags:

About The Author

अपनी टिप्पणियां पोस्ट करें

टिप्पणियां

Latest News

बूथ,न्याय पंचायत,और ब्लॉक तक कांग्रेस की विचाधारा को पहुंचना हमारा संकल्प – राजेश तिवारी बूथ,न्याय पंचायत,और ब्लॉक तक कांग्रेस की विचाधारा को पहुंचना हमारा संकल्प – राजेश तिवारी
कौशाम्बी। जिले  में जिला कांग्रेस कमेटी कौशाम्बी की नवनिर्वाचित कमेटी का शपथ ग्रहण समारोह कार्यक्रम आज चायल विधानसभा के मूरतगंज...
अवैध रुप से शराब बेचते युवक गिरफ्तार, एक लाख रुपये का मशरूका जब्‍त
अज्ञात वाहन की चपेट में आकर एसईसीएल कर्मचारी गंभीर रूप से घायल
 सड़कों पर नाबाल‍िगों की स्टंटबाजी, 37600 रुपये का भरना पड़ा जुर्माना
नशीली कफ सिरप के साथ एक आरोपित गिरफ्तार
आपसी विवाद ने लिया हिंसक रूप, लाठी-डंडों की झड़प में कई घायल
विवाद में चाचा ने भतीजे को मारी गोली, हालत गम्भीर