कलेक्ट्रेट में अधिकारी-कर्मचारियों ने पढ़ी संविधान की प्रस्तावना

कलेक्ट्रेट में अधिकारी-कर्मचारियों ने पढ़ी संविधान की प्रस्तावना

कोरबा । भारतीय संविधान को अंगीकृत करने के दिन 26 नवम्बर को हर साल संविधान दिवस के रूप में मनाया जाता है। 26 नवंबर 1949 को संविधान सभा ने भारतीय संविधान को अंगीकृत किया था। कलेक्टोरेट परिसर में भी आज संविधान दिवस मनाया गया। इस अवसर पर संयुक्त कलेक्टर श्री अवध सिंह राणा सहित अधिकारी कर्मचारियों ने संविधान निर्माता बाबासाहब डॉ. भीमराव अंबेडकर के छायाचित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। इस मौके कलेक्टर कार्यालय के उपस्थित सभी अधिकारी-कर्मचारियों ने संविधान की उद्देशिका का पाठन किया। सभी अधिकारी-कर्मचारियों ने संविधान की मूल भावना के अनुरूप जनहित में काम करने का संकल्प भी लिया। इस अवसर पर संयुक्त कलेक्टर श्री राणा ने कहा कि बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर के नेतृत्व में संविधान निर्माताओं ने सभी वर्गों की भावनाओं और जन अपेक्षाओं को भारतीय संविधान में समाहित किया है। इससे सशक्त राष्ट्र निर्माण करने की नींव मजबूत हुई है। उन्होंने नागरिकों से संविधान की मूल भावना को जीवन में आत्मसात करने की अपील की। इस अवसर पर जिला जनसंपर्क अधिकारी कमल ज्योति, अधीक्षक कलेक्ट्रेट के एस कंवर, अशोक कुमार कैवर्त्य,मंजू शर्मा,रामजी कंवर, तेजराम चंद्रा, सनत राठौर, रमन छेदाम, कृष्णा यादव, बसंत कुमार भी उपस्थित थे।

Tags:

About The Author

अपनी टिप्पणियां पोस्ट करें

टिप्पणियां

Latest News

बूथ,न्याय पंचायत,और ब्लॉक तक कांग्रेस की विचाधारा को पहुंचना हमारा संकल्प – राजेश तिवारी बूथ,न्याय पंचायत,और ब्लॉक तक कांग्रेस की विचाधारा को पहुंचना हमारा संकल्प – राजेश तिवारी
कौशाम्बी। जिले  में जिला कांग्रेस कमेटी कौशाम्बी की नवनिर्वाचित कमेटी का शपथ ग्रहण समारोह कार्यक्रम आज चायल विधानसभा के मूरतगंज...
अवैध रुप से शराब बेचते युवक गिरफ्तार, एक लाख रुपये का मशरूका जब्‍त
अज्ञात वाहन की चपेट में आकर एसईसीएल कर्मचारी गंभीर रूप से घायल
 सड़कों पर नाबाल‍िगों की स्टंटबाजी, 37600 रुपये का भरना पड़ा जुर्माना
नशीली कफ सिरप के साथ एक आरोपित गिरफ्तार
आपसी विवाद ने लिया हिंसक रूप, लाठी-डंडों की झड़प में कई घायल
विवाद में चाचा ने भतीजे को मारी गोली, हालत गम्भीर