बलि‍दान जवानों के बनेंगे स्‍मारक, सरकारी नौकरी व स्‍कूलों में बच्‍चों के प्रवेश में म‍िलेगा आरक्षण

बलि‍दान जवानों के बनेंगे स्‍मारक, सरकारी नौकरी व स्‍कूलों में बच्‍चों के प्रवेश में म‍िलेगा आरक्षण

रायपुर। प्रदेश में भाजपा सरकार नक्सल मुक्त छत्तीसगढ़ अभियान चला रही है। ऐसे में स्वतंत्रता दिवस से उपमुख्‍यमंत्री शर्मा बस्तर दौरे पर थे। बस्तर से वापसी के बाद उन्होंने आज शन‍िवार को अपने निवास में मीडिया से बातचीत की। इस दौरान उन्होंने प्रदेश में शहीद हुए जवानों को लेकर बड़ी घोषणा की और अन्य महत्वपूर्ण मुददों पर चर्चा की। उपमुख्यमंत्री शर्मा ने कहा कि बस्तर और प्रदेश के अन्य स्थानों में बल‍िदान हुए जवानों के स्मारक बनाए जाएंगे। एक साल में 1200 से अधिक जवानों के पाँच फीट के स्मारक बनाए जाएंगे, जिसमें बल‍िदान‍ियों के सभी डीटेल्स लिखे होंगे। उन्होंने बताया कि बल‍िदान जवानों के परिवारों से सरकारी नौकरी और स्कूलों में बच्चों के प्रवेश में आरक्षण की बात हुई है। इस विषय पर राज्य सरकार से चर्चा की जाएगी। इसके अलावा हर महीने के दूसरे बुधवार को आईजी ऑफिस में जाकर शहीदों के परिजन अपनी बात रख सकते हैं।

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह छत्तीसगढ़ के दौरे पर आने वाले हैं। इसे लेकर उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कहा कि केंद्रीय गृह मंत्री के आगमन पर उनसे सभी विषयों पर चर्चा होगी, लॉ एंड ऑर्डर का भी विषय है। उन्होंने बताया कि बस्तर में आकाशवाणी केंद्र में 15 घंटों के कार्यक्रम में 55 प्रतिशत अब हलबी गोंडी समेत अन्य भाषाओं में कार्यक्रमों का प्रसारण होगा। इसके लिए उन्होंने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव से मांग की थी जिसपर मुहर लग चुकी है। उपमुख्‍यमंत्री शर्मा ने बताया कि धुर नक्सल क्षेत्रों में बस सेवाएं फिर से शुरू होंगी। पालनार और पूवर्ति जैसे गांव में नक्सलवाद का कोई नामोनिशान नहीं है। सभी विकास के मार्ग पर सरपट दौड़ना चाहते हैं, शीघ्र ही बस्तर शांत होगा। उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कांग्रेस पर आरोप लगाते हुए कहा कि पिछली पांच साल की सरकार में संस्थाओं को बर्बाद किया गया। बड़े विभाग संस्था की विश्वसनीयता खत्म हो चुकी है। प्रशासनिक संस्थाओं को बड़ी चोट लगी है। पूर्ववर्ती सरकार का उद्देश्य केवल भ्रष्टाचार का था।

 

 

Tags:

About The Author

अपनी टिप्पणियां पोस्ट करें

टिप्पणियां

Latest News

बूथ,न्याय पंचायत,और ब्लॉक तक कांग्रेस की विचाधारा को पहुंचना हमारा संकल्प – राजेश तिवारी बूथ,न्याय पंचायत,और ब्लॉक तक कांग्रेस की विचाधारा को पहुंचना हमारा संकल्प – राजेश तिवारी
कौशाम्बी। जिले  में जिला कांग्रेस कमेटी कौशाम्बी की नवनिर्वाचित कमेटी का शपथ ग्रहण समारोह कार्यक्रम आज चायल विधानसभा के मूरतगंज...
अवैध रुप से शराब बेचते युवक गिरफ्तार, एक लाख रुपये का मशरूका जब्‍त
अज्ञात वाहन की चपेट में आकर एसईसीएल कर्मचारी गंभीर रूप से घायल
 सड़कों पर नाबाल‍िगों की स्टंटबाजी, 37600 रुपये का भरना पड़ा जुर्माना
नशीली कफ सिरप के साथ एक आरोपित गिरफ्तार
आपसी विवाद ने लिया हिंसक रूप, लाठी-डंडों की झड़प में कई घायल
विवाद में चाचा ने भतीजे को मारी गोली, हालत गम्भीर