छपवा मोतिहारी मुख्य मार्ग का चोडीकरण सांसद संजय जयसवाल द्वारा आधारशिला रखा गया

छपवा मोतिहारी मुख्य मार्ग का चोडीकरण सांसद संजय जयसवाल द्वारा आधारशिला रखा गया

 छपवा मोतिहारी मुख्य मार्ग के चौड़ीकरण व मरम्मतीकरण कार्य का छपवा चौराहे पर रविवार को क्षेत्रीय सांसद डा.संजय जायसवाल ने शिलान्यास किया। इस मौके पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने उन्हें माला पहनाकर स्वागत किया। मौजूद लोगों ने सांसद श्री जायसवाल एवं केन्द्रीय सड़क व परिहन मंत्री नीतिन गडकरी के नारे लगाये।  उद्घाटन के दौरान सांसद श्री जायसवाल ने कहा कि छपवा चौराहे से सुगांव के समीप तक इस सड़क का मरम्मती करण और चौड़ीकरण हो रहा है। जो काफी हर्ष कि बात है। इस मुख्य मार्ग के बचे अवशेष सड़क के चौड़ीकरण होने से सड़क पर यात्रा और सुगम हो जाएगा। जिसका लाभ स्थानीय ग्रामीणों व राहगीरों को मिलेगा। सड़क की मरम्मती करण से आवागमन में सहुलियत मिलेगी। उन्होंने कहा कि भारत में विकास की धारा देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आने के बाद बढ गया है। चारों तरफ चौमुखी विकास हो रहा है। आने वाले दिनों और कई विकास कार्य होंगे। देश का विकाश सिर्फ भाजपा ही कर सकती है। हमरा एक उद्देश्य है सेवा धर्म जो हम कर रहे है। मौके पर पूर्व मंत्री रामचन्द्र सहनी, पूर्व एमएलसी बबलू गुप्ता, भाजपा जिलाध्यक्ष अशोक पाण्डेय, रामगोपाल खंडेलवाल, विकास शर्मा, महेश मिश्रा, कैप्टन पुष्कर झा, तपू झा, दुर्गा प्रसाद, संजय संजू, शंभू गुप्ता, अखिलेश गुप्ता, रूबी श्रीवास्ताव, मनीष कुमार, अशोक झा, चंद्रशेखर झा सहित बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीण व भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे।
Tags:

About The Author

अपनी टिप्पणियां पोस्ट करें

टिप्पणियां

Latest News

बूथ,न्याय पंचायत,और ब्लॉक तक कांग्रेस की विचाधारा को पहुंचना हमारा संकल्प – राजेश तिवारी बूथ,न्याय पंचायत,और ब्लॉक तक कांग्रेस की विचाधारा को पहुंचना हमारा संकल्प – राजेश तिवारी
कौशाम्बी। जिले  में जिला कांग्रेस कमेटी कौशाम्बी की नवनिर्वाचित कमेटी का शपथ ग्रहण समारोह कार्यक्रम आज चायल विधानसभा के मूरतगंज...
अवैध रुप से शराब बेचते युवक गिरफ्तार, एक लाख रुपये का मशरूका जब्‍त
अज्ञात वाहन की चपेट में आकर एसईसीएल कर्मचारी गंभीर रूप से घायल
 सड़कों पर नाबाल‍िगों की स्टंटबाजी, 37600 रुपये का भरना पड़ा जुर्माना
नशीली कफ सिरप के साथ एक आरोपित गिरफ्तार
आपसी विवाद ने लिया हिंसक रूप, लाठी-डंडों की झड़प में कई घायल
विवाद में चाचा ने भतीजे को मारी गोली, हालत गम्भीर