सकलडीहा ब्लॉक मुख्यालय महीनों से खराब पड़ा हैंड पंप और आरो मशीन

सकलडीहा ब्लॉक मुख्यालय महीनों से खराब पड़ा हैंड पंप और आरो मशीन

चंदौली। जिले के सकलडीहा ब्लॉक मुख्यालय पर दो हैंडपंप और एक कूलर आरो मशीन लगाया गया है। जिससे ब्लॉक पर आने वाले ग्रामीण सहित जनप्रतिनिधियों को पेयजल की समस्या से निजात मिल सके। बीते कई माह से हैंडपंप और आरो मशीन खराब पड़ा हुआ है। पेयजल की समस्या को लेकर लोग परेशान है। ग्रामीणों में हैंडपंप खराब होने को लेकर चर्चा का विषय बना हुआ है।

गांव से लेकर हर मुहल्ले में विकास को लेकर पंचायत विभाग की ओर से कवायद किया जाता है। गर्मी का ऐहसास होने लगा है। ऐसे में गांव में बंद और खराब पड़े हैंडपंपों की मरम्मत शुरू होगयी है। लेकिन विकास खंड मुख्यालय जहां से विकास का नींव रखा जाता है। वहा बीते कई माह से एक हैंड पंप खराब पड़ा हुआ है। दूसरे हैंडपंप का पानी दूषित है। काफी देर चलाने के बाद पानी निकलता है। वही कोल्ड आरो मशीन भी खराब पड़ा हुआ है। सुबह से लेकर शाम तक गांव के आने जाने वाले ग्रामीण पेयजल की समस्या से परेशान रहते है। इसके बाद भी विभागीय अधिकारियों का ध्यान नहीं जाने के कारण समस्या का निजात नहीं हो पा रहा है। जबकि कई ब्लॉक कर्मी और सचिवों का आवास होने के बाद भी समस्या से निजात नहीं मिल पा रहा है। जो चर्चा का विषय बना हुआ है।

इस बाबत बीडीओ विजय कुमार सिंह ने बताया कि शीध्र ही समस्या को दूर कराया जायेगा।

About The Author

अपनी टिप्पणियां पोस्ट करें

टिप्पणियां

Latest News

पाकिस्तान सुपर लीग 2025 के बचे हुए मुकाबले यूएई शिफ्ट पाकिस्तान सुपर लीग 2025 के बचे हुए मुकाबले यूएई शिफ्ट
नई दिल्ली । पाकिस्तान सुपर लीग (पीएसएल) के 10वें संस्करण के बचे हुए आठ मुकाबले अब संयुक्त अरब अमीरात (यूएई)...
मुरादाबाद में गोकशी के आरोपितों के साथ पुलिस की मुठभेड़, 3 गिरफ्तार
अब हर यात्री को देशभर के हवाई अड्डों पर  "सेकेंडरी लैडर पॉइंट चेक" से गुजरना अनिवार्य
इंग्लैंड के स्टार बल्लेबाज़जेसन रॉय की रेड-बॉल क्रिकेट में वापसी
भाला फेंक खिलाड़ी नीरज चोपड़ा ओस्ट्रावा गोल्डन स्पाइक 2025 में लेंगे हिस्सा
मौसम: बढ़ रहा समुद्री तापमान, कम हो रही बर्फ चिन्ताजनक
'सुदर्शन चक्र' ने अमृतसर से जम्मू, पठानकोट से भुज तक पाकिस्तान के हमलों को  किया नाकाम