भारत के संविधान को बदलना चाहती है वर्तमान सरकार :राजेंद्र चौधरी

भारत के संविधान को बदलना चाहती है वर्तमान सरकार :राजेंद्र चौधरी

रुड़की (देशराज पाल)। गणतंत्र दिवस के मौके पर जिला कांग्रेस कमेटी रुड़की महानगर ने शहीद चंद्रशेखर चौक पर झंडा फहरा गणतंत्र दिवस को धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कांग्रेस नेता एवं समाजसेवी सुभाष सरीन ने की ओर संचालन प्रदेश कांग्रेस के सचिव सुधीर शांडिल्य द्वारा किया गया। 
महानगर अध्यक्ष राजेंद्र चौधरी ने कहा कि आज से 75 वर्ष पूर्व भारत के संविधान में अमीर और गरीब सबको समान अधिकार एवं शक्ति प्रदान की तथा प्रत्येक नागरिक की वोट को समान शक्ति का अधिकार प्रदान किया। उन्होंने कहा कि आज भारत के सामने संविधान एवं उसके द्वारा नागरिकों को प्रदान किए गए अधिकारों एवं कर्तव्य को संजोय रखने का सवाल खड़ा कर दिया है। वर्तमान सरकार भारत के संविधान को बदलना चाहती है। इसलिए भारत के प्रत्येक नागरिक को संविधान की रक्षा के लिए तत्पर रहना होगा। उन्होंने कहा कि देश की आजादी लाखों लोगों के बलिदान एवं तपस्या के बाद गांधी, नेहरू, अंबेडकर, पटेल, सुभाष चंद्र बोस, भगत सिंह जैसे भारत के लाल जिन्होंने अंग्रेजी सरकार के खिलाफ आंदोलन कर भारत को आजादी दिलाई एवं भारतीय नागरिकों को एक नियम एक संविधान एक कानून के तहत देश के निर्माण का कार्य किया था। पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष पंडित दिनेश कौशिक ने कहा कि गणतंत्र दिवस भारत का सबसे बड़ा पर्व है जिसने हमारे देश में लोकतंत्र की स्थापना कर सभी को समान अधिकार दिए एवं एक मजबूत एवं विकसित भारत का निर्माण संविधान के अनुरूप हो सका। आज बहुत दुख की बात है कि केंद्र की सरकार भारत के नवरत्नों को बेचने का काम कर रही है तथा देश को पूंजीपतियों के अनुसार चल रही है। इस अवसर पर रश्मि चौधरी ने कहा कि गणतंत्र दिवस भारत का सबसे बड़ा लोकतंत्र का पर्व है। आज का समय संविधान को मजबूती प्रदान करने एवं उसके बताए अनुसार देश का विकास करने का है। उन्होंने देश के महान वीर स्वतंत्रता सेनानियों का नमन करते हुए उनके बलिदान के लिए देश सदैव रानी रहेगा। इस अवसर पर मोहन नारायण सक्सेना, पंकज सिंघल, सुधीर शांडिल्य, सुशील कश्यप, नीरज सैनी, प्रधान भंवर सिंह आदि ने भी अपने विचार व्यक्त किए।कार्यक्रम में मुख्य रूप से भूषण त्यागी, मिडिया प्रभारी अनिल पुंडीर, सहकारी बैंक के पूर्व चेयरमैन राव अफजल, चारुचंद्र पार्षद, वसीम सलमानी, हेमेंदर चौधरी, रणबीर नागर, रोहित डबराल, नसीम अहमद, बेनी प्रसाद सैनी, लवी त्यागी, नीरज अग्रवाल, ब्लाक अध्यक्ष नीरज सैनी, प्रधान भंवर सिंह, रविकान्त सैनी, साहिल सलमानी, युवा नेता शकील अहमद, अश्विन छाबड़ा, यासमीन बेगम, वीना आनंद , अजीम, विनोद कुमार चौधरी, राजेश, हसीब, शैलेन्द्र कुमार, अनस, आकाश, नूर आलम आदि मौजूद रहे।

Tags:

About The Author

Related Posts

अपनी टिप्पणियां पोस्ट करें

टिप्पणियां

Latest News

बूथ,न्याय पंचायत,और ब्लॉक तक कांग्रेस की विचाधारा को पहुंचना हमारा संकल्प – राजेश तिवारी बूथ,न्याय पंचायत,और ब्लॉक तक कांग्रेस की विचाधारा को पहुंचना हमारा संकल्प – राजेश तिवारी
कौशाम्बी। जिले  में जिला कांग्रेस कमेटी कौशाम्बी की नवनिर्वाचित कमेटी का शपथ ग्रहण समारोह कार्यक्रम आज चायल विधानसभा के मूरतगंज...
अवैध रुप से शराब बेचते युवक गिरफ्तार, एक लाख रुपये का मशरूका जब्‍त
अज्ञात वाहन की चपेट में आकर एसईसीएल कर्मचारी गंभीर रूप से घायल
 सड़कों पर नाबाल‍िगों की स्टंटबाजी, 37600 रुपये का भरना पड़ा जुर्माना
नशीली कफ सिरप के साथ एक आरोपित गिरफ्तार
आपसी विवाद ने लिया हिंसक रूप, लाठी-डंडों की झड़प में कई घायल
विवाद में चाचा ने भतीजे को मारी गोली, हालत गम्भीर