राहुल गांधी की न्याय यात्रा सामाजिक,राजनीतिक और आर्थिक न्याय के लिए

  राहुल गांधी की न्याय यात्रा सामाजिक,राजनीतिक और आर्थिक न्याय के लिए

अररिया । राहुल गांधी भारत जोड़ो न्याय यात्रा की शुरुआत मणिपुर से की है।जिसका समापन मुम्बई में होगा।कांग्रेस नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा देश में सामाजिक,राजनीतिक और आर्थिक न्याय को लेकर है और जब तक सामाजिक,राजनीतिक और आर्थिक न्याय नहीं मिल जाती।राहुल गांधी का आगाज किए हुए संघर्ष को विराम नहीं दिया जाएगा। 

उन्होंने कहा कि मणिपुर से शुरू हुआ भारत जोड़ो न्याय यात्रा सीमांचल से होकर 27 जनवरी से लेकर 2 फरवरी तक में कभी भी गुजर सकती है और इसकी तैयारी जोर शोर से की जा रही है।उन्होंने कहा कि देश की हालात पिछले दस साल में बहुत खराब हो गई है।युवाओं को रोजगार नहीं मिल रहा है तो किसानों को समुचित मुआवजा नहीं दिया जा रहा है।मजदूरों को मजदूरी नहीं मिल रही है और जब तक युवाओं को रोजगार और किसानों को मुआवजा नहीं मिलेगा,यह संघर्ष जारी रहेगा।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोने दी प्रति वर्ष दो करोड़ युवाओं को रोजगार देने का वादा कर सत्ता में आए थे।लेकिन इन दस साल में बीस करोड़ युवाओं को नौकरी मिली।उल्टे केंद्रीय प्रतिनियुक्ति में कटौती कर दी गई।केवल रेलवे में चार लाख से अधिक की वेकेंसी है।युवाओं और किसानों को केन्द्र सरकार ने छलने का काम किया है।न्याय यात्रा संविधान और लोकतंत्र बचाने को लेकर है।

Tags:

About The Author

Related Posts

अपनी टिप्पणियां पोस्ट करें

टिप्पणियां

Latest News

बूथ,न्याय पंचायत,और ब्लॉक तक कांग्रेस की विचाधारा को पहुंचना हमारा संकल्प – राजेश तिवारी बूथ,न्याय पंचायत,और ब्लॉक तक कांग्रेस की विचाधारा को पहुंचना हमारा संकल्प – राजेश तिवारी
कौशाम्बी। जिले  में जिला कांग्रेस कमेटी कौशाम्बी की नवनिर्वाचित कमेटी का शपथ ग्रहण समारोह कार्यक्रम आज चायल विधानसभा के मूरतगंज...
अवैध रुप से शराब बेचते युवक गिरफ्तार, एक लाख रुपये का मशरूका जब्‍त
अज्ञात वाहन की चपेट में आकर एसईसीएल कर्मचारी गंभीर रूप से घायल
 सड़कों पर नाबाल‍िगों की स्टंटबाजी, 37600 रुपये का भरना पड़ा जुर्माना
नशीली कफ सिरप के साथ एक आरोपित गिरफ्तार
आपसी विवाद ने लिया हिंसक रूप, लाठी-डंडों की झड़प में कई घायल
विवाद में चाचा ने भतीजे को मारी गोली, हालत गम्भीर