महिलाओं के सपनों को साकार कर रहे हैं प्रधानमंत्री,-गीता शाक्य प्रदेश महिला अध्यक्ष ,

महिलाओं के सपनों को साकार कर रहे हैं प्रधानमंत्री,-गीता शाक्य प्रदेश महिला अध्यक्ष ,

संत कबीर नगर ,महिलाओं के सपनों को देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी साकार कर रहे हैं। प्रधानमंत्री ने घर-घर शौचालय मुहैया कराया। हर घर नल योजना लॉन्च की। उज्वला के तहत गैस कनेक्शन दिया। यह सब कुछ महिलाओं के हित उठाया गया कदम है।यह बातें भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष (सांसद राज्य सभा)गीता शाक्य द्वारा नेहिया स्थित संगम मैरिज हॉल में भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में महिलाओं को संबोधित किया गया ,महिला प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष उषा पांडे की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि महिलाओं को पहले शौच के लिए बाहर जाना पड़ता था। अब मुक्ति मिल गई है।शौच के बाद नल की जरूरत होती है प्रधानमंत्री हर घर नल मुहैया कराए। उसके बाद महिलाओं को चाय बनाने के लिए गैस की जरूरत होती है। उज्जवल योजना के तहत महिलाओं को गैस कनेक्शन मिला। महिलाओं का सच्चा हितैसी मोदी सरकार है।

उन्होंने एक-एक कर सरकारी योजनाओं को गिनाया। कहां की अब गरीब व्यक्ति को बीमार होने पर दवाई की चिंता करने की जरूरत नहीं है आयुष्मान योजना के तहत 5 लख रुपए तक फ्री में इलाज किए जाने का इंतजाम किया गया है।
प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि प्रदेश मुखिया हो तो योगी आदित्यनाथ जैसा हो। वह एक अभिभावक की भूमिका निभाते हुए गरीब लड़कियों की शादी सामूहिक रूप से करवाई। बालिकाओं की सुरक्षा के लिए एंटी रोमियो दल का गठन किया। इस प्रकार का कदम प्रदेश का एक जिम्मेदार व्यक्ति ही उठा सकता है।
प्रदेश अध्यक्ष ने कांग्रेस को अड़े हाथ लिया। कहां थी राहुल गांधी मंच से चिल्ला रहे हैं संविधान खतरे में संविधान बचाओ। देश आजाद होने के बाद कांग्रेस के हाथ में सत्ता रही। जवाहरलाल नेहरू से लेकर राहुल गांधी की दादी इंदिरा गांधी तक दर्जनों बार संविधान संशोधन किया तब संविधान खतरे में नहीं आया। अब कहते हैं संविधान बचाना है। उनका वादा झूठा वायदा है। इससे सावधान रहने की जरूरत है। कार्यक्रम का संचालन सुनीता अग्रहरि ने किया इस मौके पर भाजपा प्रत्याशी प्रवीण निषाद   जिलाध्यक्ष जगदंबा लाल श्रीवास्तव, भाजपा नेत्री उर्मिला त्रिपाठी, किरण प्रजापति रजनी पांडे संध्या त्रिपाठी, पूर्व चेयरमैन संगीता वर्मा, महिला मोर्चा नगर अध्यक्ष अर्चना श्रीवास्तव  सभी महिला मोर्चा के सभी मंडल अध्यक्ष सहित कार्यकर्ता एवं महिलाएं मौजूद रहे।   
       

Tags:

About The Author

Related Posts

अपनी टिप्पणियां पोस्ट करें

टिप्पणियां

Latest News

बूथ,न्याय पंचायत,और ब्लॉक तक कांग्रेस की विचाधारा को पहुंचना हमारा संकल्प – राजेश तिवारी बूथ,न्याय पंचायत,और ब्लॉक तक कांग्रेस की विचाधारा को पहुंचना हमारा संकल्प – राजेश तिवारी
कौशाम्बी। जिले  में जिला कांग्रेस कमेटी कौशाम्बी की नवनिर्वाचित कमेटी का शपथ ग्रहण समारोह कार्यक्रम आज चायल विधानसभा के मूरतगंज...
अवैध रुप से शराब बेचते युवक गिरफ्तार, एक लाख रुपये का मशरूका जब्‍त
अज्ञात वाहन की चपेट में आकर एसईसीएल कर्मचारी गंभीर रूप से घायल
 सड़कों पर नाबाल‍िगों की स्टंटबाजी, 37600 रुपये का भरना पड़ा जुर्माना
नशीली कफ सिरप के साथ एक आरोपित गिरफ्तार
आपसी विवाद ने लिया हिंसक रूप, लाठी-डंडों की झड़प में कई घायल
विवाद में चाचा ने भतीजे को मारी गोली, हालत गम्भीर