यूपी के धान किसानों को 10145 करोड़ से अधिक का भुगतान

यूपी के धान किसानों को 10145 करोड़ से अधिक का भुगतान

सात लाख से अधिक किसान हुए लाभान्वित, 49.62 लाख मीट्रिक टन से अधिक हुई खरीद

सामान्य धान का समर्थन मूल्य 2183 रुपये व ग्रेड ए का समर्थन मूल्य 2203 रुपये प्रति कुंतल निर्धारित 

लखनऊ. उत्तर प्रदेश में किसानों से धान खरीद जारी है। सीएम योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर निरंतर यह खरीद जारी है। विगत दिनों सीएम ने निर्देश दिया था कि जब तक एक भी किसान का धान शेष रहेगा, क्रय प्रक्रिया जारी रहेगी। क्रय क्रेंद्रों पर उन्हें परेशानी न हो, मुख्यमंत्री की मंशा के अनुरूप इस पर भी विशेष नजर है। साथ ही किसानों को समय से भुगतान भी किया जा रहा है। अब तक सात लाख 37 हजार से अधिक किसानों से धान की खरीद हो चुकी है और इन्हें 10145 करोड़ से अधिक का भुगतान किया जा चुका है। सामान्य धान का समर्थन मूल्य 2183 रुपये व ग्रेड ए का समर्थन मूल्य 2203 रुपये प्रति कुंतल निर्धारित किया गया है। 

सात लाख से अधिक किसान हुए लाभान्वित 
योगी सरकार के निर्देश पर धान खरीद निरंतर जारी है। अब तक 5160 से अधिक क्रय केंद्रों से धान की खरीद की गई है। सोमवार तक 4962313.13 मीट्रिक टन से अधिक की धान खरीद हो चुकी है। इसमें 690480.74 मीट्रिक टन हाइब्रिड धान और कॉमन धान 4271832.38 मीट्रिक टन की खरीद हुई। यूपी के 7,37,629 किसान लाभान्वित हो चुके हैं। लक्ष्य के सापेक्ष 70.89 से अधिक धान क्रय किया जा चुका है। इस मद में किसानों को 10145.76 करोड़ रुपये का भुगतान हो गया है।

Tags:

About The Author

Tarunmitra Picture

‘तरुणमित्र’ श्रम ही आधार, सिर्फ खबरों से सरोकार। के तर्ज पर प्रकाशित होने वाला ऐसा समचाार पत्र है जो वर्ष 1978 में पूर्वी उत्तर प्रदेश के जौनपुर जैसे सुविधाविहीन शहर से स्व0 समूह सम्पादक कैलाशनाथ के श्रम के बदौलत प्रकाशित होकर आज पांच प्रदेश (उत्तर प्रदेश, बिहार, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश और उत्तराखण्ड) तक अपनी पहुंच बना चुका है। 

Related Posts

अपनी टिप्पणियां पोस्ट करें

टिप्पणियां

Latest News

पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति कैंसर से पीड़ित, हड्डियों तक फैल चुकी है बीमारी पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति कैंसर से पीड़ित, हड्डियों तक फैल चुकी है बीमारी
नई दिल्ली। अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति जो बाइडन प्रोस्टेट कैंसर की समस्या से जूझ रहे हैं। 82 वर्षीय बाइडन की...
महाराष्ट्र में सोलापुर शहर में लगी भीषण आग, आठ श्रमिकों की मौत
 लश्कर का कमांडर आतंकी सैफुल्लाह सिंध में मारा गया
आज का राशिफल 19 मई 2025 : कामयाबी के साथ धन लाभ होने की संभावना 
पहले अमेरिकी पोप लियो चौदहवें ने संभाली कमान, दिया एकता का संदेश
आज का राशिफल : 19 मई, आज इनके मनोरथ सिद्घ होंगे
वो लोग तो चले जाएंगे, आप फंस जाएंगे आपको एक दम क्लियर बता रहे