दीवार गिरने से दो बच्चों की मौत

 दीवार गिरने से दो बच्चों की मौत

रांची। रांची के डोरंडा थाना क्षेत्र के हिनू में दीवार गिरने से दो बच्चों की मौत हो गई। दोनों दीवार के पास ही खेल रहे थे, तभी ये हादसा हुआ। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। बताया जाता है कि निर्माणाधीन भवन की दीवार अचानक से गिर गई। दीवार बारिश से भीगकर कमजोर हो गई थी। दीवार में दब कर दो बच्चों की मौत हो गई जबकि एक महिला घायल है। मृतक बच्चों में सुमन (5) और चाहत कुमारी हैं। सुमन गुमला का रहने वाला है। वहीं लीलावती घायल हुई हैं।  घटना की जानकारी डोरंडा पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हादसे से गुस्साए लोगों ने हिनू चौक को जाम कर दिया। लोग मृतक के परिवार और घायल को मुआवजा देने की मांग पर अड़े थे।

घटना की सूचना मिलने के बाद अरगोड़ा के अंचल अधिकारी, रांची के सिटी एसपी राजकुमार मेहता और हटिया के विधायक नवीन कुमार जायसवाल घटनास्थल पर पहुंचे। सिटी एसपी राजकुमार मेहता की पहल के बाद लगभग चार घंटे बाद जाम हटा लिया गया है। उन्होंने परिजनों को कार्रवाई का आश्वासन दिया है। स्थानीय लोगों ने बताया कि जहां की दीवार गिरी है, उसी के बगल में अपार्टमेंट निर्माण को लेकर गड्ढा खोदा गया है। बीती रात बारिश होने की वजह से दीवार पूरी तरह भीगी हुई थी। वहीं दीवार से सट कर दो बच्चे खेल रहे थे। अचानक दीवार भरभरा कर गिर गई। इसमें दोनों बच्चे दब गए। जब तक बच्चों को निकाला जाता, तब तक दोनों की मौत हो चुकी थी। जानकारी के अनुसार बच्चों की मां पास में ही काम कर रही थी। दीवार गिरने से कुछ देर पहले तक बच्चे मां के आसपास ही थे। खेलते-खेलते वे दीवार की ओर चले गए। इसी बीच दीवार गिरी और दोनों बच्चे उसी में दब गए।



Tags:

About The Author

अपनी टिप्पणियां पोस्ट करें

टिप्पणियां

Latest News

बूथ,न्याय पंचायत,और ब्लॉक तक कांग्रेस की विचाधारा को पहुंचना हमारा संकल्प – राजेश तिवारी बूथ,न्याय पंचायत,और ब्लॉक तक कांग्रेस की विचाधारा को पहुंचना हमारा संकल्प – राजेश तिवारी
कौशाम्बी। जिले  में जिला कांग्रेस कमेटी कौशाम्बी की नवनिर्वाचित कमेटी का शपथ ग्रहण समारोह कार्यक्रम आज चायल विधानसभा के मूरतगंज...
अवैध रुप से शराब बेचते युवक गिरफ्तार, एक लाख रुपये का मशरूका जब्‍त
अज्ञात वाहन की चपेट में आकर एसईसीएल कर्मचारी गंभीर रूप से घायल
 सड़कों पर नाबाल‍िगों की स्टंटबाजी, 37600 रुपये का भरना पड़ा जुर्माना
नशीली कफ सिरप के साथ एक आरोपित गिरफ्तार
आपसी विवाद ने लिया हिंसक रूप, लाठी-डंडों की झड़प में कई घायल
विवाद में चाचा ने भतीजे को मारी गोली, हालत गम्भीर