आज से शुरू होगी राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा

6700 किलोमीटर और 15 राज्यों से गुजरेगी

आज से शुरू होगी राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा

नई दिल्लीः कांग्रेस नेता राहुल गांधी आज से यानी कि 14 जनवरी से भारत जोड़ो न्याय यात्रा की शुरुआत करेंगे। राहुल गांधी की नेतृत्व में ये यात्रा इंफाल से शुरू होकर 20 मार्च को पूरी होगी। इंफाल में इस यात्रा को लेकर तैयारियां भी पूरी हो चुकी हैं। थौबल जिले के खांगजोम से इस यात्रा की शुरुआत होगी। इस दौरान राहुल गांधी जगह-जगह रुककर स्थानीय लोगों से संवाद करेंगे और जनसभाओं को संबोधित करेंगे। इसके बाद जिस दिन यात्रा समाप्त होगी, उस दिन राहुल गांधी प्रेस कांफ्रेंस कर सकते हैं।

11 दिन पूर्वोत्तर के पांच राज्यों से होकर गुजरेगी यात्रा
पार्टी महासचिव जयराम रमेश ने कहा कि अगले 11 दिनों के दौरान यात्रा पूर्वोत्तर के पांच राज्यों से होकर गुजरेगी। 23 जनवरी को राहुल गांधी घोषणापत्र के सिलसिले में गुवाहाटी में लोगों से जनसंवाद करेंगे। कांग्रेस ने इस यात्रा के लिए विपक्षी गठबंधन 'इंडिया' के अपने सहयोगी दलों के नेताओं को भी आमंत्रित किया है और उसे उम्मीद है कि विभिन्न राज्यों में इस गठबंधन से जुड़े दलों के प्रमुख नेता यात्रा का हिस्सा बनेंगे। रमेश ने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने शनिवार को 'इंडिया' गठबंधन के घटक दलों के नेताओं को यात्रा में भाग लेने के लिए औपचारिक रूप से आमंत्रित किया।

यूपी, महाराष्ट्र समेत इन राज्यों से भी गुजरेगी यात्रा
कांग्रेस का कहना है कि लोकसभा चुनाव से पहले निकाली जा रही यह यात्रा 67 दिन में 15 राज्यों और 110 जिलों से होकर गुजरेगी।‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ के दौरान लगभग 6,700 किलोमीटर की दूरी तय की जाएगी। यात्रा ज्यादातर बस से होगी, लेकिन कहीं-कहीं पदयात्रा भी होगी। ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ मणिपुर, नगालैंड, अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, पश्चिम बंगाल, बिहार, झारखंड, ओडिशा, छत्तीसगढ़, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, राजस्थान, गुजरात और महाराष्ट्र से होकर गुजरेगी। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने सात सितंबर 2022 से 30 जनवरी 2023 तक कन्याकुमारी से कश्मीर तक ‘भारत जोड़ो यात्रा’ निकाली थी। उनकी 136 दिन की इस पदयात्रा में 12 राज्यों और दो केंद्रशासित प्रदेशों के 75 जिलों और 76 लोकसभा क्षेत्रों से गुजरते हुए 4,081 किलोमीटर की दूरी तय की गई थी।

About The Author

Tarunmitra Picture

‘तरुणमित्र’ श्रम ही आधार, सिर्फ खबरों से सरोकार। के तर्ज पर प्रकाशित होने वाला ऐसा समचाार पत्र है जो वर्ष 1978 में पूर्वी उत्तर प्रदेश के जौनपुर जैसे सुविधाविहीन शहर से स्व0 समूह सम्पादक कैलाशनाथ के श्रम के बदौलत प्रकाशित होकर आज पांच प्रदेश (उत्तर प्रदेश, बिहार, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश और उत्तराखण्ड) तक अपनी पहुंच बना चुका है। 

अपनी टिप्पणियां पोस्ट करें

टिप्पणियां

Latest News

आज का राशिफल 6 जुलाई 2025: मिल सकती है बड़ी खुशखबरी आज का राशिफल 6 जुलाई 2025: मिल सकती है बड़ी खुशखबरी
मेष जीवनसाथी से उपहार मिल सकता है।  व्यापार को आगे बढ़ाने के मौके मिलेंगे।  काम रुक-रुककर पूर्ण होंगे। प्रेमी जन...
बूथ,न्याय पंचायत,और ब्लॉक तक कांग्रेस की विचाधारा को पहुंचना हमारा संकल्प – राजेश तिवारी
अवैध रुप से शराब बेचते युवक गिरफ्तार, एक लाख रुपये का मशरूका जब्‍त
अज्ञात वाहन की चपेट में आकर एसईसीएल कर्मचारी गंभीर रूप से घायल
 सड़कों पर नाबाल‍िगों की स्टंटबाजी, 37600 रुपये का भरना पड़ा जुर्माना
नशीली कफ सिरप के साथ एक आरोपित गिरफ्तार
आपसी विवाद ने लिया हिंसक रूप, लाठी-डंडों की झड़प में कई घायल