राष्ट्रपति ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के पिता के निधन पर दुख जताया
By Harshit
On
नई दिल्ली। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने सोमवार को केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के पिता और पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. देबेंद्र प्रधान के निधन पर दुख जताया। अटल बिहारी वाजपेयी सरकार में मंत्री रहे देबेंद्र प्रधान का आज दिल्ली में निधन हो गया। वह 84 वर्ष के थे।
राष्ट्रपति मुर्मु ने एक्स पर अपने शोक संदेश में लिखा कि पूर्व केंद्रीय मंत्री और वरिष्ठ राजनेता देबेंद्र प्रधान के निधन से दुखी हूं। मैं उन्हें कई वर्षों से जानती थी, इसलिए मुझे जनसेवा के प्रति उनके समर्पण और लोगों की सेवा में उनके लंबे कार्यकाल के दौरान ओडिशा और राष्ट्र के विकास में उनके योगदान को देखने का अवसर मिला। उनके पुत्र और केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान, अन्य पारिवारिक सदस्यों और प्रशंसकों के प्रति मेरी हार्दिक संवेदना है।
About The Author
Related Posts
अपनी टिप्पणियां पोस्ट करें
Latest News
09 May 2025 08:41:47
श्रीनगर। भारत ने कल अलग-अलग मोर्चों पर पाकिस्तान को माकूल जवाब दिया। सैन्य मुकाबले में पड़ोसी देश के लगभग सारे...
टिप्पणियां