एक्जिट पोल में एनडीए को बढ़त, मोदी तीसरी बार बनेंगे प्रधानमंत्री!

एक्जिट पोल में एनडीए को बढ़त, मोदी तीसरी बार बनेंगे प्रधानमंत्री!

नई दिल्ली, 01 जून। चुनाव बाद सर्वे यानी एक्जिट पोल के अनुसार एक बार फिर केन्द्र में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेतृत्व में एनडीए सरकार बनती हुई दिखाई दे रही है। भाजपा के वरिष्ठ नेता नरेन्द्र मोदी तीसरी बार देश के प्रधानमंत्री बनने जा रहे हैं। एक्जिट पोल के अनुसार कुछ राज्यों में भाजपा और एनडीए को नुकसान हो रहा है लेकिन अन्य राज्यों में खासकर दक्षिण भारत में बढ़त मिलने के कारण सीटों के आंकड़े लगभग 2019 की तरह ही रह सकते हैं।

एक्जिट पोल के मुताबिक भाजपा को राजस्थान, महाराष्ट्र, बिहार और हरियाणा में स्पष्ट नुकसान होता दिखाई दे रहा है, वहीं दक्षिण के दो राज्यों केरल और तमिलनाडु में भाजपा अपना खाता खोल सकती है। भाजपा को पश्चिम बंगाल, ओडिशा, तेलंगाना, आंध्रप्रदेश में फायदा होता दिखाई दे रहा है। जबकि कर्नाटक, गुजरात, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखंड, उत्तर प्रदेश में 2019 की तरह यथा स्थिति रह सकती है। पूर्वोत्तर में भाजपा और एनडीए को बढ़त है।

 

Tags: Modi PM

About The Author

Tarunmitra Picture

‘तरुणमित्र’ श्रम ही आधार, सिर्फ खबरों से सरोकार। के तर्ज पर प्रकाशित होने वाला ऐसा समचाार पत्र है जो वर्ष 1978 में पूर्वी उत्तर प्रदेश के जौनपुर जैसे सुविधाविहीन शहर से स्व0 समूह सम्पादक कैलाशनाथ के श्रम के बदौलत प्रकाशित होकर आज पांच प्रदेश (उत्तर प्रदेश, बिहार, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश और उत्तराखण्ड) तक अपनी पहुंच बना चुका है। 

अपनी टिप्पणियां पोस्ट करें

टिप्पणियां

Latest News

लखनऊ विकास प्राधिकरण ने शहर में खाली कराया दो लाख उनसठ हजार लाख वर्ग फिट अतिक्रमण लखनऊ विकास प्राधिकरण ने शहर में खाली कराया दो लाख उनसठ हजार लाख वर्ग फिट अतिक्रमण
लखनऊ। लखनऊ विकास प्राधिकरण के नजूल विभाग ने शहर में बटलर पैलेस से चंद कदम दूर दो लाख उनसठ हजार...
संदिग्ध परिस्थितियाें में गर्भवती महिला और बेटी की मौत 
निर्वाचन आयुक्त से मिलकर विधायक  ममता राकेश ने जताई निकाय चुनाव में गड़बड़ी की आशंका
स्टेट बैंक के कॉमन सर्विस सेंटर में करोड़ों की हेरा फेरी करने वाला संचालक गिरफ्तार
 खिलाड़ियों की सुरक्षा को लेकर चाक चौबंद व्यवस्था, 10 हजार पुलिसकर्मी रहेंगे तैनात
तीन शराब तस्कर दबोचे, भारी मात्रा में शराब बरामद
आरजी कर फैसला : संजय रॉय को दोषी‌ करार देनै के बाद बंगाल में राजनीतिक संग्राम