पूर्व विधायक देव कुमार धान सहित तीन गये जेल

पूर्व विधायक देव कुमार धान सहित तीन गये जेल

रांची। रांची चान्हो थाना क्षेत्र के सिलगाईं गांव स्थित अमर शहीद वीर बुधु भगत के जन्मस्थली और आदिवासियों के धर्म स्थल पर बन रहे एकलव्य आवासीय विद्यालय की बाउंड्री तोड़ने के मामले में न्यायिक दंडाधिकारी की अदालत से पूर्व विधायक देव कुमार धान, नारायण उरांव और रजनीश उरांव ने सरेंडर किया। अदालत ने तीनों को जेल भेज दिया। यह मामला वर्ष 2021 का है। 29 सितंबर 2021 में काफी संख्या में लोग जमा होकर निर्माणाधीन एकलव्य आवासीय विद्यालय की बाउंड्री पूरी तरह क्षतिग्रस्त कर दिया था। इस दौरान काफी हंगामा किया था। बाद में इस संबंध में चान्हो थाना में उक्त आरोपितों सहित अन्य अज्ञात लोगों के खिलाफ (कांड संख्या 145/ 21) के तहत प्राथमिकी दर्ज की गयी थी।

 

 

Tags:

About The Author

अपनी टिप्पणियां पोस्ट करें

टिप्पणियां

Latest News

बूथ,न्याय पंचायत,और ब्लॉक तक कांग्रेस की विचाधारा को पहुंचना हमारा संकल्प – राजेश तिवारी बूथ,न्याय पंचायत,और ब्लॉक तक कांग्रेस की विचाधारा को पहुंचना हमारा संकल्प – राजेश तिवारी
कौशाम्बी। जिले  में जिला कांग्रेस कमेटी कौशाम्बी की नवनिर्वाचित कमेटी का शपथ ग्रहण समारोह कार्यक्रम आज चायल विधानसभा के मूरतगंज...
अवैध रुप से शराब बेचते युवक गिरफ्तार, एक लाख रुपये का मशरूका जब्‍त
अज्ञात वाहन की चपेट में आकर एसईसीएल कर्मचारी गंभीर रूप से घायल
 सड़कों पर नाबाल‍िगों की स्टंटबाजी, 37600 रुपये का भरना पड़ा जुर्माना
नशीली कफ सिरप के साथ एक आरोपित गिरफ्तार
आपसी विवाद ने लिया हिंसक रूप, लाठी-डंडों की झड़प में कई घायल
विवाद में चाचा ने भतीजे को मारी गोली, हालत गम्भीर