झाड़ी से मिला पांच वर्षीय बच्चे का शव , जांच में जुटी पुलिस
By Mahi Khan
On
दुमका। शिकारीपाड़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत सीतासाल गांव में शुक्रवार को खून से लथपथ एक बच्चे का शव मिला। पांच वर्षीय बादल मिर्धा के चाचा सुकुमार मिर्धा ने गुरुवार को थाने में भी यह सूचना दी थी कि उसका भतीजा बादल लापता था। इस संबंध में परिजनों ने कहा कि बीते गुरुवार शाम से ही बच्चा लापता था। इसके बाद से ही आसपास एवं रिश्तेदार के यहां काफी खोजबीन की जा रही थी। लेकिन पता नहीं चल पाया है। शुक्रवार सुबह उनलोगों को जानकारी मिली कि बच्चे का शव गांव से कुछ दूरी पर झाड़ी में पड़ा हुआ है। उसके सर पर चोट का निशान भी है। इधर घटना की सूचना मिलते ही शिकारीपाड़ा पुलिस निरीक्षक सह थाना प्रभारी हरिप्रसाद साह दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंच कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज अज्ञात के विरूद्ध मामला दर्ज कर जांच में जुट गई है।
Tags:
About The Author
Related Posts
अपनी टिप्पणियां पोस्ट करें
Latest News
06 Jul 2025 04:52:35
मेष जीवनसाथी से उपहार मिल सकता है। व्यापार को आगे बढ़ाने के मौके मिलेंगे। काम रुक-रुककर पूर्ण होंगे। प्रेमी जन...
टिप्पणियां