डीएवी नेशनल स्पोर्ट्स में खूंटी के 11 तीरंदाज होंगे शामिल

डीएवी नेशनल स्पोर्ट्स में खूंटी के 11 तीरंदाज होंगे शामिल

खूंटी। नोएडा दिल्ली में आयोजित डीएवी नेशनल स्पोर्ट्स के तहत चार से आठ जनवरी तक होनेवाले महिला पुरुष वर्ग के तीरंदाजी स्पर्धा में वीर बिरसा तीरंदाजी अकादमी खूंटी में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे डीएवी स्कूल खूंटी के 11 तीरंदाज भाग लेंगे। प्रतियोगिता में शामिल होने के लिए सभी तीरंदाज सोमवार एक जनवरी को रांची से ट्रेन से दिल्ली के लिए रवाना होंगे। प्रतियोगिता में शामिल होने के लिए चयनित तीरंदाजों में अंडर 14 बालिका वर्ग के लिए वर्षा कच्छप, अश्विता पूर्ति, अर्पिता कुमारी और स्निग्धा, अंडर 17 बालिका वर्ग के लिए ऋषिका नाग, स्वीटी बाखला और ईशा कुमारी, अंडर 19 बालिका वर्ग के लिए प्रज्ञा मुंडाइन, अंडर 14 वर्ग के लिए हर्ष कुमार और सिद्धार्थ राम तथा अंडर 17 बालक वर्ग के लिए अपूर्व रवि शामिल हैं। डीएवी नेशनल स्पोर्ट्स के लिए चयनित सभी बच्चों को डीएवी स्कूल के प्राचार्य टीपी झा और शारीरिक शिक्षक मृत्युंजय कुमार सिंह ने शुभकामनाएं दी।

 

 

Tags:

About The Author

अपनी टिप्पणियां पोस्ट करें

टिप्पणियां

Latest News

आज का राशिफल 6 जुलाई 2025: मिल सकती है बड़ी खुशखबरी आज का राशिफल 6 जुलाई 2025: मिल सकती है बड़ी खुशखबरी
मेष जीवनसाथी से उपहार मिल सकता है।  व्यापार को आगे बढ़ाने के मौके मिलेंगे।  काम रुक-रुककर पूर्ण होंगे। प्रेमी जन...
बूथ,न्याय पंचायत,और ब्लॉक तक कांग्रेस की विचाधारा को पहुंचना हमारा संकल्प – राजेश तिवारी
अवैध रुप से शराब बेचते युवक गिरफ्तार, एक लाख रुपये का मशरूका जब्‍त
अज्ञात वाहन की चपेट में आकर एसईसीएल कर्मचारी गंभीर रूप से घायल
 सड़कों पर नाबाल‍िगों की स्टंटबाजी, 37600 रुपये का भरना पड़ा जुर्माना
नशीली कफ सिरप के साथ एक आरोपित गिरफ्तार
आपसी विवाद ने लिया हिंसक रूप, लाठी-डंडों की झड़प में कई घायल