सांसद संघमित्रा मौर्य ने किया स्वागत
बदायूं। गुरुवार को गारंटी वाली गाड़ी ग्राम पंचायत भमोरी गौसपुर व ग्राम पंचायत सराय साबल विकासखण्ड सहसवान में पहुंची। सांसद डॉ संघमित्रा मौर्य एवं ग्रामवासियों द्वारा एल.एई.डी बैन का स्वागत किया गया। ग्रामवासियों की समस्या का समाधान हेतु विभिन्न विभागों द्वारा स्टॉल लगाए गए जिसमे लोगों को केंद्र व राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओ की जानकारी दी गई एवं साथ में योजनाओ के पंजीकरण कराए गए।
सांसद संघमित्रा मौर्य ने कहा कि विकसित भारत संकल्प यात्रा के माध्यम से गांव–गांव मोदी जी की गारंटी वाली गाड़ी पहुंच रही है। जिसके द्वारा लोगो को योजनाओ का सीधा लाभ एवं विभागो के स्टालों द्वारा योजनाओ की सम्पूर्ण जानकारी मिल रही है। कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष देव सिंह यादव, पूर्व विधानसभा संयोजक अवढर शर्मा, पुर्तोष्टम टाटा, अनुज वार्ष्णेय, अनुराग दीक्षित, वीरपाल यादव, सत्यवीर सिंह, अजय पाल यादव, के.सी. शाक्य, विक्रम शाक्य, अमर पाल शाक्य आदि उपस्थित रहे।
टिप्पणियां