फिर मोदी सरकार: दीवार लेखन का शुभारम्भ

दीवार लेखन करते भाजपा जिलाध्यक्ष।

फिर मोदी सरकार: दीवार लेखन का शुभारम्भ

चित्रकूट। कर्वी नगर के शक्ति केंद्र कपसेठी में बूथ संख्या 265 में भाजपा जिलाध्यक्ष लवकुश चतुर्वेदी ने एक बार फिर, मोदी सरकार के नारे को बढ़ावा देने को आगामी लोकसभा चुनाव को दीवार लेखन की शुरुआत की। मंगलवार को भाजपा जिलाध्यक्ष लवकुश चतुर्वेदी ने दीवार लेखन का शुभारम्भ करते हुए कहा कि पूरे जिले व मंडल सभी शक्ति केंद्र, सभी बूथ में पांच जगह दीवार लेखन किया जाएगा। सभी जनप्रतिनिधि एवं मंडल अध्यक्ष, मोर्चा पदाधिकारी दीवार लेखन कार्य की शुरुआत करेंगे। एक बार फिर मोदी सरकार के नारे के साथ दीवार लेखन शुरू हो गया है।

दीवार लेखन अभियान आज शुरू हुआ। कोशिश जारी है कि जनता हमारे साथ फिर जुड़ेगी। अभियान को कार्यकर्ता सफल बनाए। ये भाजपा की नागरिकों से अपील है कि 2024 में पीएम मोदी की अगुवाई में भाजपा फिर से जीत हासिल करे। बीजेपी सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास, सबका प्रयास से देश को आगे ले जाएगी। इस मौके पर जिला महामंत्री आलोक पांडेय, पूर्व जिला महामंत्री तीरथ तिवारी, भागवत त्रिपाठी, अर्पित जायसवाल, सुरेश अनुरागी, अंकित पांडेय, घनश्याम पटेल, देवेंद्र कुमार, ऋषभ शुक्ला आदि मौजूद रहे।

About The Author

अपनी टिप्पणियां पोस्ट करें

टिप्पणियां

Latest News

बूथ,न्याय पंचायत,और ब्लॉक तक कांग्रेस की विचाधारा को पहुंचना हमारा संकल्प – राजेश तिवारी बूथ,न्याय पंचायत,और ब्लॉक तक कांग्रेस की विचाधारा को पहुंचना हमारा संकल्प – राजेश तिवारी
कौशाम्बी। जिले  में जिला कांग्रेस कमेटी कौशाम्बी की नवनिर्वाचित कमेटी का शपथ ग्रहण समारोह कार्यक्रम आज चायल विधानसभा के मूरतगंज...
अवैध रुप से शराब बेचते युवक गिरफ्तार, एक लाख रुपये का मशरूका जब्‍त
अज्ञात वाहन की चपेट में आकर एसईसीएल कर्मचारी गंभीर रूप से घायल
 सड़कों पर नाबाल‍िगों की स्टंटबाजी, 37600 रुपये का भरना पड़ा जुर्माना
नशीली कफ सिरप के साथ एक आरोपित गिरफ्तार
आपसी विवाद ने लिया हिंसक रूप, लाठी-डंडों की झड़प में कई घायल
विवाद में चाचा ने भतीजे को मारी गोली, हालत गम्भीर