विहिप के अन्तर्राष्ट्रीय अध्यक्ष पद्मश्री डाक्टर आर एन सिंह होंगे राममंदिर के मुख्य यजमान: पवन पोद्दार

  विहिप के अन्तर्राष्ट्रीय अध्यक्ष पद्मश्री डाक्टर आर एन सिंह होंगे राममंदिर के मुख्य यजमान: पवन पोद्दार

पूर्णिया  । विश्व हिन्दू परिषद् जिला अध्यक्ष पवन कुमार पोद्दार ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र न्यास अयोध्या से मिली जानकारी के अनुसार श्रीराम मंदिर उद्घाटन एवं प्राण प्रतिष्ठा अनुष्ठान में विहिप के अन्तर्राष्ट्रीय अध्यक्ष पद्मश्री पुरस्कार प्राप्त डाक्टर रविन्द्र नारायण सिंह सपत्नीक मुख्य यजमान की भूमिका निभाएंगे। जो बड़े ही गर्व और शौभाग्य का विषय है।

विहिप के अन्तर्राष्ट्रीय अध्यक्ष डाक्टर आर एन सिंह पटना के प्रसिद्ध हड्डी रोग विशेषज्ञ हैं और बिहार के सहरसा जिले के गोलमा गांव के रहने वाले हैं। इस बात से कोशी क्षेत्र ही नहीं बल्कि बिहार के लोगों खासकर विश्व हिन्दू परिषद् के कार्यकर्ताओं के लिए बहुत ही गर्व और खुशी का विषय है। विहिप पूर्णिया जिला अध्यक्ष पवन कुमार पोद्दार ने बताया कि विहिप के अन्तर्राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद संगठन के कार्यक्रम में श्री सिंह दो बार पूर्णिया आ चुके हैं।
 

Tags:

About The Author

Related Posts

अपनी टिप्पणियां पोस्ट करें

टिप्पणियां

Latest News

आज का राशिफल 6 जुलाई 2025: मिल सकती है बड़ी खुशखबरी आज का राशिफल 6 जुलाई 2025: मिल सकती है बड़ी खुशखबरी
मेष जीवनसाथी से उपहार मिल सकता है।  व्यापार को आगे बढ़ाने के मौके मिलेंगे।  काम रुक-रुककर पूर्ण होंगे। प्रेमी जन...
बूथ,न्याय पंचायत,और ब्लॉक तक कांग्रेस की विचाधारा को पहुंचना हमारा संकल्प – राजेश तिवारी
अवैध रुप से शराब बेचते युवक गिरफ्तार, एक लाख रुपये का मशरूका जब्‍त
अज्ञात वाहन की चपेट में आकर एसईसीएल कर्मचारी गंभीर रूप से घायल
 सड़कों पर नाबाल‍िगों की स्टंटबाजी, 37600 रुपये का भरना पड़ा जुर्माना
नशीली कफ सिरप के साथ एक आरोपित गिरफ्तार
आपसी विवाद ने लिया हिंसक रूप, लाठी-डंडों की झड़प में कई घायल