भाजपा सरकार में हर वर्ग परेशान- राम प्रसाद चौधरी

कार्यकर्ताओं की ताकत से जीतेगी सपा- महेन्द्रनाथ यादव

भाजपा सरकार में हर वर्ग परेशान- राम प्रसाद चौधरी

बस्ती - गुरूवार को समाजवादी पार्टी का कार्यकर्ता सम्मेलन बस्ती सदर विधानसभा क्षेत्र के हल्लौर नगरा में समाजवादी पार्टी जिलाध्यक्ष एवं सदर विधायक महेन्द्रनाथ यादव की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ। बैठक को सम्बोधित करते हुये पूर्व मंत्री राम प्रसाद चौधरी ने कहा कि लोकसभा चुनाव नजदीक आ गया है। केन्द्र और उत्तर प्रदेश की भाजपा सरकार चौतरफा आम आदमी को राहत देने में विफल है। मंहगई सिर चढ कर बोल रही है। किसान, नौजवान, व्यापारी और समाज का हर वर्ग  परेशान है। भाजपा साम्प्रदायिक धु्रवीकरण कर फिर से सत्ता में वापसी का प्रयास कर रही है इसे मिलकर रोकना होगा। कहा कि पिछड़ा, दलित और अल्पसंख्यक के साथ ही सभी वर्गो के लोग देश हित में सत्ता परिवर्तन करेेंगे। इसके लिये कार्यकर्ताओें को बूथ स्तर पर अभी से जुट जाना होगा।
सपा जिलाध्यक्ष एवं सदर विधायक महेन्द्रनाथ यादव ने कहा कि हमें सभी बूथों पर कडी निगरानी रखनी होगी, अभी से तैयारियां तेज कर अपने-अपने क्षेत्रांे की सघन समीक्षा कर लें। कहा कि पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता अभी से लोकसभा चुनाव के लिये पूरी ताकत से जुट जाय तभी हम भाजपा जैसे साम्प्रदायिक शक्तियों को परास्त कर सकेंगे।
कार्यकर्ता सम्मेलन को पूर्व विधायक राजमणि पाण्डेय, विधायक राजेन्द्र चौधरी, कविन्द्र चौधरी अतुल, समाजवादी चिन्तक चन्द्रभूषण मिश्र, मो. स्वालेह, जावेद पिण्डारी, समीर चौधरी आदि ने सम्बोधित करते हुये कहा कि केन्द्र में सरकार बनाने का रास्ता यूपी से होकर गुजरता है। हमें यूपी की सभी 80 सीटों पर भाजपा को हराने का संकल्प लेकर आगे बढना होगा। प्रदेश की जनता भाजपा के कुशासन से तंग होकर परिवर्तन का मन बना चुकी है।
हल्लौर नगरा में आयोजित कार्यकर्ता बैठक में मुख्य रूप से वैजनाथ शर्मा, उदयराज विश्वकर्मा, चौथीराम यादव, पन्ना लाल यादव, वीरेन्द्र यादव, आर.सी. गुप्ता, परशुराम यादव, अशोक यादव, धर्मसिंह शर्मा, बंटी दूबे, सुनील यादव, अभिषेक चौधरी, ज्ञानचंद चौधरी, श्याम सुन्दर अग्रहरि, आदित्य पाण्डेय, रवि कुमार,  यूनूस आलम, भोला पाण्डेय, प्रशान्त यादव, सुशील यादव, दीपक कुमार, गिरीश चन्द्र यादव, सचिन श्रीवास्तव, अशोक कुमार मोनू, जैसराज यादव, अशोक कुमार ‘मोनू’, जैसराज चौधरी, पवन यादव, रामशंकर निराला, राम सुरेश यादव, कैलाश शर्मा, उमेश चौधरी, धु्रवचन्द्र चौधरी, देवेन्द्र यादव, राम अशीष चौधरी, रामनाथ तिवारी, प्रेमचन्द्र चौधरी, छोटू मिश्र, गौरीशंकर यादव, योगेन्द्र यादव, जोखन यादव, मो. कलीम, सत्तार अली, नन्दलाल चौधरी के साथ ही पार्टी के अनेक पदाधिकारी, कार्यकर्ता कडाके की ठंड में शामिल रहे। 8

Tags:

About The Author

Sarvesh Srivastava Picture

सर्वेष श्रीवास्तव, उत्तर प्रदेश के बस्ती जनपद के ब्यूरो प्रमुख

Related Posts

अपनी टिप्पणियां पोस्ट करें

टिप्पणियां

Latest News

बूथ,न्याय पंचायत,और ब्लॉक तक कांग्रेस की विचाधारा को पहुंचना हमारा संकल्प – राजेश तिवारी बूथ,न्याय पंचायत,और ब्लॉक तक कांग्रेस की विचाधारा को पहुंचना हमारा संकल्प – राजेश तिवारी
कौशाम्बी। जिले  में जिला कांग्रेस कमेटी कौशाम्बी की नवनिर्वाचित कमेटी का शपथ ग्रहण समारोह कार्यक्रम आज चायल विधानसभा के मूरतगंज...
अवैध रुप से शराब बेचते युवक गिरफ्तार, एक लाख रुपये का मशरूका जब्‍त
अज्ञात वाहन की चपेट में आकर एसईसीएल कर्मचारी गंभीर रूप से घायल
 सड़कों पर नाबाल‍िगों की स्टंटबाजी, 37600 रुपये का भरना पड़ा जुर्माना
नशीली कफ सिरप के साथ एक आरोपित गिरफ्तार
आपसी विवाद ने लिया हिंसक रूप, लाठी-डंडों की झड़प में कई घायल
विवाद में चाचा ने भतीजे को मारी गोली, हालत गम्भीर