नीतीश कुमार के सकारात्मक प्रयास से 9 सालों में 3.77 करोड़ लोग गरीबी रेखा से बाहर निकले- उमेश सिंह कुशवाहा

 नीतीश कुमार के सकारात्मक प्रयास से 9 सालों में 3.77 करोड़ लोग गरीबी रेखा से बाहर निकले- उमेश सिंह कुशवाहा

     बिहार प्रदेश जनता दल (यू0) के माननीय अध्यक्ष श्री उमेश सिंह कुशवाहा ने कहा कि माननीय मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार की नीतियों एवं कल्याणकारी योजनाओं के बदौलत बीते 9 वर्षों में प्रदेश का एक बड़ा वर्ग बहुआयामी गरीबी से बाहर निकला है। उन्होंने कहा कि हाल के दिनों में नीति आयोग द्वारा जारी रिपोर्ट में यह उल्लेखित किया गया है कि बीते 9 सालों में बिहार के 3 करोड़ 77 लाख लोग गरीबी रेखा से बाहर आए हैं।

     बिहार का गरीबी दर 51.89 फ़ीसदी से घटकर अब 33.76 फ़ीसदी पर आ गया है। श्री उमेश सिंह कुशवाहा ने बताया कि भारत सरकार के नीति आयोग द्वारा बहुआयामी गरीबी को शिक्षा, स्वास्थ्य और जीवन स्तर में सुधार के पैमाने पर मापा जाता है और पूरे प्रदेश के लिए यह गौरव का विषय है कि इन तमाम मापदंडों में बिहार की स्थिति अन्य राज्यों से काफी बेहतर और सन्तोषजनक है। बीते 18 सालों में मा0 मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार के द्वारा किए गए ईमानदार प्रयास के कारण बिहार बीमारू राज्य से विकसित राज्य बनने की ओर अग्रसर है।

    उन्होंने कहा कि नीतीश सरकार जनता से सिर्फ वादें ही नहीं करती है बल्कि उन वादों को अपने कल्याणकारी नीतियों और योजनाओं का हिस्सा भी बनाती है। जिसका सकारात्मक परिणाम अब निकलकर सामने आने लगा है। मा0 मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने सीमित संसाधन के बावजूद भी देश और दुनिया में बिहार के विकास का शानदार उदाहरण पेश किया है। आज श्री नीतीश कुमार के नीतियों की प्रशंसा दुनियाभर में होती है।

Tags:

About The Author

Related Posts

अपनी टिप्पणियां पोस्ट करें

टिप्पणियां

Latest News

बूथ,न्याय पंचायत,और ब्लॉक तक कांग्रेस की विचाधारा को पहुंचना हमारा संकल्प – राजेश तिवारी बूथ,न्याय पंचायत,और ब्लॉक तक कांग्रेस की विचाधारा को पहुंचना हमारा संकल्प – राजेश तिवारी
कौशाम्बी। जिले  में जिला कांग्रेस कमेटी कौशाम्बी की नवनिर्वाचित कमेटी का शपथ ग्रहण समारोह कार्यक्रम आज चायल विधानसभा के मूरतगंज...
अवैध रुप से शराब बेचते युवक गिरफ्तार, एक लाख रुपये का मशरूका जब्‍त
अज्ञात वाहन की चपेट में आकर एसईसीएल कर्मचारी गंभीर रूप से घायल
 सड़कों पर नाबाल‍िगों की स्टंटबाजी, 37600 रुपये का भरना पड़ा जुर्माना
नशीली कफ सिरप के साथ एक आरोपित गिरफ्तार
आपसी विवाद ने लिया हिंसक रूप, लाठी-डंडों की झड़प में कई घायल
विवाद में चाचा ने भतीजे को मारी गोली, हालत गम्भीर