जिलाधिकारी ने नुमाइश पहुॅच तैयारियों का लिया जायजा
On
अलीगढ़। जिलाधिकारी विशाख जी0 द्वारा राजकीय औद्योगिक एवं कृषि प्रदर्शनी-’’अलीगढ़ महोत्सव’’ का भ्रमण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया। इस दौरान उन्होंने प्रभारी अधिकारी प्रदर्शनी एवं एडीएम सिटी अमित कुमार भट्ट से विभिन्न प्रकार के आयोजनों, तैयारियों पर विस्तार से जानकारी प्राप्त की। जे0डी0 इंडस्ट्रीज बीरेन्द्र कुमार एवं उप निदेशक कृषि यशराज सिंह के साथ क्रमशः उद्योग एवं कृषि मण्डप का जायजा लिया।

उन्होंने कहा कि सांस्कृतिक धरोहर को समेटे हुए ऐतिहासिक नुमाइश संपूर्ण भारत में गंगा-जमुनी तहजीब के लिए मशहूर है। दर्शकों एवं श्रोताओं को स्वस्थ मनोरंजन उपलब्ध कराने के लिए हर प्रकार की तैयारियां की गयी हैं। निरीक्षण के दौरान उन्होंने एडीएम सिंटी को निर्देशित किया कि बारिश के चलते जो कमियां परिलक्षित हो रही हैं उनको दूर कराया जाए।
Tags:
About The Author
Related Posts
अपनी टिप्पणियां पोस्ट करें
Latest News
06 Jul 2025 00:00:44
कौशाम्बी। जिले में जिला कांग्रेस कमेटी कौशाम्बी की नवनिर्वाचित कमेटी का शपथ ग्रहण समारोह कार्यक्रम आज चायल विधानसभा के मूरतगंज...
टिप्पणियां